स्कॉर्पियो हादसे में मौत मामले का नामजद आरोपित गिरफ्तार

Date:

भभुआ सदर. 52 वर्षीय एक अधेड़ की स्कॉर्पियो से धक्का लगने से हुई मौत के मामले में नगर थाने की पुलिस ने एक नामजद आरोपित को गुप्त सूचना पर पटना से गिरफ्तार कर लिया है. धराया आरोपित मोहनिया थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव निवासी स्व मिश्री पांडेय का बेटा राजेश बताया जाता है. थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि नौ जनवरी को शहर के वार्ड छह में स्कॉर्पियो के धक्के से श्रीनिवास तिवारी के 52 वर्षीय बेटे अशोक तिवारी की इलाज के क्रम में मौत हो गयी थी. इस मामले में मृतक के परिजनों ने भूमि विवाद में साजिशन हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाने में पांच लोगों के खिलाफ आवेदन दिया था. थानाध्यक्ष ने आवेदन मिलने के बाद एफआइआर दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी थी. इसी बीच बुधवार को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपित संतोष पांडेय पटना में छिपकर बैठा हुआ है. सूचना पर पुलिस उसे गिरफ्तार कर पटना से भभुआ ले आयी. भभुआ थाना लाये जाने के बाद एकाएक आरोपित की तबीयत बिगड़ने लगी, तो पुलिस अभिरक्षा में फिलहाल उसका सदर अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है.

The post स्कॉर्पियो हादसे में मौत मामले का नामजद आरोपित गिरफ्तार appeared first on Prabhat Khabar.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

SKMU दुमका के नये 'कुलपति' बने प्रो. राम कुमार सिंह, मिला अतिरिक्त प्रभार, लोकभवन ने जारी किया आदेश

दुमका, (आनंद जायसवाल): सिद्धू कान्हू मुर्मू यूनिवर्सिटी (SKMU) के...

Child among survivors pulled from rubble of US-Israeli attack in Iran | Newsfeed

NewsFeedVideo from Iran’s Red Crescent showed a child among...

Former CSK batter slams Ajinkya Rahane and KKR ahead of IPL 2026 season

2 min readMar 19, 2026 08:52 PM IST Kolkata Knight...
Join Us WhatsApp