स्टील गेट : डस्ट डालकर ढंका जर्जर सड़क

Date:


एनएच-23 : किनारे में फेंकते हैं गंदगी बोकारो | एनएच-23 स्थित रीतूडीह के पास सड़क के किनारे ही घरों की गंदगी फेंका जा रहा है। इससे गंदगी का अंबार लगा दिया गया है। बरसात के समय यही गंदगी बहकर राष्ट्रीय राजमार्ग में चली आती है। इसकी वजह से बरसात में इस सड़क से होकर गुजरने में लोगों को नाक पर रूमाल रखना पड़ता है। एनएचएआई का क्षेत्र होने के कारण इस दिशा में निगरानी नहीं रखी जाती है। इससे आसपास के लोग भी परेशान हैं।- विक्की कुमार, रीतूडीह। जोशी कॉलोनी : कल्वर्ट नहीं बनने से लोग परेशान झोपड़ी कालोनी : कभी भी गिर सकता है बिजली पोल बोकारो | नया मोड़ से रेलवे ओवर ब्रिज होते हुए स्टील गेट के बीच की सड़क कई स्थानों पर जर्जर हो गई है। लेकिन जर्जर सड़क को छुपाने के लिए डस्ट डाल दिया गया है। इससे लोगों को इस सड़क से आने-जाने में परेशानी हो रही है। हालांकि बारिश होने पर डस्ट बह जाएंगे और जर्जर सड़क फिर से उभर आएगा। जबकि बरसात के पहले अगर सड़क की मरम्मत नहीं हुई तो भारी परेशानियों से लोगों को जूझना पड़ेगा। – देव कुमार ओझा, जोशी कालोनी। जनता की आवाज कॉलम के जरिए आप भी अपनेआसपास की समस्याओं को आवाज दे सकते हैं। जुड़ने के लिए 9123463209 पर वॉट्सएप करें या jantakiawazjp@gmail.com पर मेल करें। बोकारो |जोशी कॉलोनी से स्टील गेट जाने वाले मुख्य मार्ग का कल्वर्ट बीते दो महीनों से खोदकर छोड़ दिया गया है। इसके कारण एलएच, जोशी कॉलोनी होकर प्लांट जाने वाले कर्मचारी हो या नए चालक जानकारी नहीं होने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। यह गड्ढा मवेशियों के लिए भी जानलेवा है। लेकिन काम आगे नहीं बढ़ रहा है।- आरजे सिन्हा, गेमन कालोनी। बोकारो | बिजली विभाग के अनदेखी के कारण झोपड़ी कालोनी के मुख्य मार्ग के चौराहे पर बिजली पोल तेज हवा के कारण टेढ़ा हो गया है। जिससे राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस रास्ते से आने जाने वाले राहगीर भयभीत है। क्योंकि कभी भी तेज पोल गिर सकता है। शिकायत के बाद भी पोल को सीधा नहीं किया गया है। – चंदन पाठक, झोपड़ी कॉलोनी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Hundreds of teenagers report for duty as Croatia reinstates conscription

Training will cover everything from traditional skills through to...

Who Is Dominating the General Insurance Sector?

Synopsis: Private insurers are gradually eroding the dominance of...
Join Us WhatsApp