स्टील सिटी में महामहिम का आगमन: चकाचक होगा जमशेदपुर का रास्ता, सुरक्षा के लिए प्रशासन ने कसी कमर

Date:

स्टील सिटी में महामहिम का आगमन: चकाचक होगा जमशेदपुर का रास्ता, सुरक्षा के लिए प्रशासन ने कसी कमर

Droupadi Murmu Jamshedpur Visit, जमशेदपुर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 26 फरवरी को आने वाली है. इसको लेकर शहर तैयार होने लगा है. लगातार दूसरी बार राष्ट्रपति का दौरा होने वाला है. इसको लेकर कदमा के अनिल सुर पथ के मोड़ पर मैरिन ड्राइव के किनारे श्री जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट के मंदिर और स्पिरिचुअल सेंटर का निर्माण कार्य की शुरुआत करने के लिए शिलान्यास होने वाला है. इसे लेकर तैयारी चल रही है.

मैरिन ड्राइव एरिया की सड़क को बनाया जा रहा नये सिरे से

पूरे एरिया को नये सिरे से बनाया जा रहा है. जमीन का समतलीकरण किया जा रहा है. कदमा के मैरिन ड्राइव एरिया की सड़क को नये सिरे से बनाया जा रहा है ताकि आने जाने में राष्ट्रपति को दिक्कत नहीं हो. पूरे सड़क की खुदाई कर दी गयी है और फिर नये सिरे से सड़क को बनाया जा रहा है. सड़क की मजबूतीकरण भी हो रहा है. कदमा क्षेत्र के आने जाने वाले सड़क को बनाया जा रहा है.

Also Read: धनबाद: प्रिंस खान गिरोह का खास गुर्गा गिरफ्तार, व्यवसायियों के नंबर लीक कर अपने आका को करता था सप्लाई

मोरिंगा के सारे पेड़ को हटा दिया गया

बताया जाता है कि सड़क मार्ग से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोनारी एयरपोर्ट से होते हुए अनिल सुर पथ से होकर गुजरेगी. इसके लिए सड़क का चौड़ीकरण, सड़क को मजबूत बनाने के अलावा सारे बंपर को हटाने की कार्रवाई की जा रही है. हालांकि, राष्ट्रपति सुरक्षा की टीम के आने के बाद ही सड़क और मूवमेंट को फाइनल किया जायेगा. मैरिन ड्राइव के बीच में स्थानीय बस्तीवासियों द्वार लगाये गये मोरिंगा के सारे पेड़ को भी हटा दिया गया. पूरे एरिया के डिवाइडर को भी बनाया जा रहा है ताकि बाद में किसी तरह की दिक्कत नहीं हो.

Also Read: Bokaro: बच्चा चोर के शक में ग्रामीणों ने 5 साधुओं को पीटा, पुलिस ने बचाई जान

The post स्टील सिटी में महामहिम का आगमन: चकाचक होगा जमशेदपुर का रास्ता, सुरक्षा के लिए प्रशासन ने कसी कमर appeared first on Prabhat Khabar.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Battle of prowess: wrestlers to fight it out for coveted silver mace in Bihar’s Jamui

Power play: Wrestlers competing at the inaugural edition of ‘Maati...

IRE vs OMN Dream11 Team Today Prediction: Stats, Analysis

Sinhalese Sports Club, Colombo Pitch Report: As per reports, pitch will...

British Court Rules Ban on Palestine Action Is Unlawful

new video loaded: British Court Rules Ban on Palestine...
Join Us WhatsApp