
करौं. बाजार स्थित स्टेट बैंक शाखा में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों महिलाओं को सम्मानित किया. इस अवसर पर शाखा प्रबंधक सुनील मनोहर कुशवाहा ने कहा कि महिलाएं समाज की रीढ़ है. आज के दौर में महिलाएं देश के सर्वोच्च पद पर विराजमान है. कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को सम्मानित किया गया. उन्होंने कहा कि सभी महिलाएं बैंक शाखा से जुड़े. उन्हें बैंक द्वारा हर संभव सहायता किया जायेगा. प्रखंड के अन्य महिलाओं को बैंक से जोड़ने के काम करें. बैंक में महिलाओं का काम प्राथमिकता के आधार से किया जाता है. मौके पर नागेंद्र चौधरी, राजीव गुप्ता, दीपक रजक, विष्णु गोस्वामी, आलोक कुमार, निर्मल दास, रोशन चौधरी समेत दर्जनों महिलाएं मौजूद थे.
The post स्टेट बैंक ने महिलाओं को किया सम्मानित appeared first on Prabhat Khabar.




