हजारीबाग के बड़कागांव में बुजुर्ग दंपती की हत्या:घर में पड़ी मिली पति-पत्नी की लाश, शव पर धारदार हथियार से वार के मिले निशान

Date:


हजारीबाग जिले के बड़कागांव प्रखंड के बाबू पारा गांव में एक बुजुर्ग दंपती की हत्या कर दी गई है। शव पर धारदार हथियार से वार के निशान मिले हैं। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतकों की पहचान शिक्षक रामविलास दास के पिता वकील राम और माता झुनिया देवी के रूप में हुई है। घटना का पता सोमवार सुबह तब चला जब पड़ोसियों ने घर में कोई हलचल नहीं देखी। पड़ोसियों ने देखा शव पड़ोसियों ने घर के अंदर जाकर देखा तो दोनों मृत पाए गए। वहीं, इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। ग्रामीण जल्द से जल्द मामले का खुलासा चाहते हैं। हत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं
दंपती घर पर अकेले ही रहते थे। इधर, सूचना मिलने पर डीएसपी पवन कुमार और बड़कागांव थाना प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। थाना प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि वृद्ध दंपती की हत्या धारदार हथियार से की गई है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Can New Zealand finally crack India in T20I series?

Big picture - Last hurdle before World CupNew Zealand...

India hosts AI Impact Summit, drawing world leaders, tech giants | Technology News

French President Macron and Brazilian leader Lula expected to...

Rain Updates : Telangana में भारी बारिश का चेतावनी, तीन दिन तक लोगों को Alert रहने की सलाह

होमवीडियोStatesRain Updates : Telangana में भारी बारिश का चेतावनी,...
Join Us WhatsApp