हजारीबाग में दोहरे हत्याकांड का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार:5 मार्च को नापोखुर्द में आपसी विवाद में की थी वारदात, 6 लोग हुए थे जख्मी

Date:


हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र के नापोखुर्द गांव में 5 मार्च को एक स्कॉर्पियो से आठ लोगों को टक्कर मारने की घटना सामने आई थी। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए। घटना के बाद स्कॉर्पियो पलट गई और उसमें सवार सभी लोग मौके से फरार हो गए। इस संबंध में बड़कागांव थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच और खुलासे के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बड़कागांव के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। घटना में शामिल सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। विवाद के कारण लगातार तनाव बना हुआ था एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि गठित टीम की जांच में सामने आया कि नापोखुर्द गांव में विकास कुमार का पहले विनोद साहू, संजय साहू और रोहित साहू के साथ ईंट भट्ठे के व्यापार को लेकर विवाद चल रहा था। इस विवाद के कारण उनके बीच लगातार तनाव बना हुआ था। इसी विवाद के चलते विकास कुमार इन तीनों से काफी नाराज था। 4 मार्च को होली मनाने के लिए विकास कुमार रांची से अपने घर नापोखुर्द आया था। उस दिन भी विकास कुमार और विनोद साहू व अन्य लोगों के बीच झगड़ा हुआ था। लाठी, लोहे की रॉड और पाइप लेकर स्कॉर्पियो से निकले 5 मार्च को विकास कुमार ने अपने दोस्तों प्रभात कुमार, कुलदीप कुमार, दीपक तिवारी, पारस महतो उर्फ सिट्टन, घनश्याम कुमार, सूरज कुमार, संदीप कुमार और नागेंद्र गंझु के साथ शराब पी। इसके बाद, विनोद साहू से पुराने विवाद का बदला लेने के इरादे से वे लाठी, लोहे की रॉड और पाइप लेकर स्कॉर्पियो से निकले। रास्ते में उन्होंने देखा कि विनोद साहू अपने सात-आठ दोस्तों के साथ होली के अवसर पर डीजे बजाकर नाच-गा रहे थे। यह देखकर स्कॉर्पियो चला रहे विकास कुमार ने तेजी से गाड़ी उन पर चढ़ा दी। गाड़ी रोकने के बाद, विकास कुमार और उसके दोस्तों ने गाड़ी में रखे लाठी, लोहे की रॉड और पाइप से विनोद साहू और अन्य लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी। दो की घटनास्थल पर ही हो गई थी मौत मारपीट के क्रम में रोहित कुमार एवं प्रदीप कुमार जो कि दोनों नापोखुर्द के रहने वाले हैं, उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई एवं छह लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना को अंजाम देने के पश्चात विकास कुमार अपने साथियों के साथ स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठकर तेजी से भाग रहा था इसी क्रम में गाड़ी अनियंत्रित होकर बिजली के खंबे में जा टकराया और गाड़ी पलट गई। इसके बाद सभी आरोपी किसी तरह गाड़ी से निकाल कर भाग गए पुलिस की टीम त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी के क्रम में 7 मार्च को प्राथमिकी अभियुक्त विकास कुमार , प्रभात कुमार , कुलदीप कुमार , दीपक तिवारी , पारसनाथ महतो उर्फ सिट्टन , घनश्याम कुमार, नागेंद्र गांझू को गिरफ्तार कर लिया एवं न्यायिक रियासत में भेजा जा रहा है। अपराधियों के पास से तीन मोबाइल फोन एक लोहे का रड एक लोहे का पाइप और दो लाठी के साथ एक स्कॉर्पियो वहां भी बरामद किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp