हजारीबाग में धारदार हथियार से वारकर युवक की हत्या:भागने के दौरान स्कॉर्पियो से एक को कुचलकर मारा; दो गाड़ियों में लगाई आग

Date:


हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात आपसी रंजिश के चलते हुई घटना में दो लोगों की मौत हो गई। घर के किनारे खड़ी दो गाड़ियों में आग लगा दी गई। इस वारदात में कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बड़कागांव थाना क्षेत्र के नापो खुर्द गांव में देर रात कुछ अज्ञात बदमाश स्कॉर्पियो से पहुंचे और रोहित साव पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल रोहित साव की मौके पर ही मौत हो गई। गाड़ी की टक्कर से तीन से ज्यादा लोग जख्मी
हमला करने के बाद अपराधी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से भागने लगे। इस दौरान उनकी गाड़ी की चपेट में आने से प्रदीप कुमार साव नामक एक अन्य व्यक्ति की कुचलकर मौत हो गई। गाड़ी की टक्कर से महेंद्र साव, सागर कुमार और राजू साव सहित कई अन्य लोग भी घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए हजारीबाग और रांची के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जिस स्कॉर्पियो से अपराधी भाग रहे थे, उस पर पुलिस का बोर्ड लगा हुआ था। हालांकि, घटना के बाद पुलिस ने उस बोर्ड को हटा दिया। खंभे से टकराकर स्कॉर्पियो पलट गई
भागने के दौरान अपराधियों की स्कॉर्पियो एक बिजली के खंभे से टकराकर अनियंत्रित हो गई और पास के एक घर में जाकर पलट गई। इसके बावजूद अपराधी मौके से फरार होने में कामयाब रहे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भागते वक्त अपराधियों ने गांव में खड़ी दो गाड़ियों में आग लगा दी। स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक रोहित साव का नाम कोयला कारोबार से जुड़ा था। इस कारण इस घटना को आपसी रंजिश का परिणाम माना जा रहा है। पुलिस फिलहाल मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा: थाना प्रभारी
घटना की सूचना मिलते ही बड़कागांव एसडीपीओ पवन कुमार और थाना प्रभारी कृष्ण गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। थाना प्रभारी कृष्ण गुप्ता ने बताया कि पूरे मामले की जांच जारी है और जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि यह घटना गुटीय संघर्ष है या आपसी रंजिश का परिणाम या दुर्घट। उन्होंने कहा कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

T20 World Cup 2026: Kapil Dev hails Samson’s heroics, urges belief in struggling Abhishek Sharma

Former Indian cricketer Kapil Dev hailed Sanju Samson’s fantastic...

रांची और चाईबासा में सीजीआरएफ में सेकेंड मेंबर नियुक्ति का विज्ञापन रद्द

झारखंड हाईकोर्ट ने उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम (सीजीआरएफ) रांची...
Join Us WhatsApp