![]()
रेल मंत्रालय ने ट्रेन संख्या 08185/08186 हटिया-दुर्ग-हटिया स्पेशल को 18641/18642 हटिया-दुर्ग-हटिया द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस के रूप में नियमित कर दिया है। ट्रेन नंबर 18641 हटिया से दुर्ग 2 अप्रैल से हर मंगलवार और गुरुवार को चलेगी। हटिया से ट्रेन राउरकेला, झारसुगुड़ा, रायगढ़, चंपा, बिलासपुर, रायपुर होते हुए अगले दिन सुबह दुर्ग पहुंचेगी। 18642 दुर्ग से हटिया-3 अप्रैल से हर बुधवार और शुक्रवार को चलेगी। ट्रेन में सामान्य, स्लीपर और वातानुकूलित कोच होंगे। नियमित होने से यात्रियों को सफर में आसानी और सुविधा मिलेगी।
हटिया-दुर्ग-हटिया एक्सप्रेस सेवा अब वीकली:2 अप्रैल से हर मंगलवार और गुरुवार को हटिया से चलेगी; सामान्य, स्लीपर और एसी कोच होंगे
Date:




