
मुख्य बातें
Strike in Bengal : कोलकाता. बकाया महंगाई भत्ता (डीए) की मांग को लेकर संग्रामी संयुक्त मंच समेत तीन संगठनों ने शुक्रवार को राज्यव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है. इसके तहत 13 मार्च को राज्य के सभी स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और सरकारी कार्यालयों में हड़ताल करने की घोषणा की गयी है. हालांकि, नबान्न की ओर से गुरुवार को जारी अधिसूचना में स्पष्ट कर दिया गया है कि शुक्रवार को कोई भी सरकारी या सरकारी सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थान बंद नहीं रहेगा.
हाफ-डे की छुट्टी भी मान्य नहीं
बंगाल सरकार ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि शुक्रवार को सभी कर्मचारियों को अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहना होगा. अधिसूचना में कहा गया है कि यदि कोई कर्मचारी शुक्रवार को कार्यालय में उपस्थित नहीं रहता है, तो उसका कैजुअल लीव स्वीकार नहीं किया जायेगा. इसके साथ ही हाफ-डे की छुट्टी भी मान्य नहीं होगी. अगर कोई कर्मचारी कार्यालय नहीं जाता है, तो उसके सेवा जीवन से एक दिन की कटौती की जायेगी और उस दिन को ‘नो सैलरी डे’ माना जायेगा.
पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
इन्हें मिलेगी राहत
बताया जा रहा है कि कई शिक्षक संगठन भी इस हड़ताल में शामिल होने वाले हैं. वहीं राज्य सरकार ने कर्मचारियों को स्पष्ट संदेश दिया है कि शुक्रवार को कार्यालयों में कामकाज सामान्य रूप से जारी रहेगा. सरकार की अधिसूचना में यह भी कहा गया है कि यदि कोई कर्मचारी अस्पताल में भर्ती हो, परिवार में अचानक कोई दुर्घटना हो जाये, गंभीर रूप से बीमार हो, या फिर वह चाइल्ड केयर लीव, मैटरनिटी लीव या पहले से स्वीकृत अवकाश पर हो, तो उसे इस नियम से अलग रखा जायेगा.
Also Read: टोल प्लाजा: कोलकाता से बर्दवान जाने वाले वाहनों को राहत, अब यहां नहीं देना होगा टोल टैक्स
The post हड़ताल को लेकर बंगाल सरकार सख्त, नहीं आये ऑफिस तो कटेगा वेतन, होगी कार्रवाई appeared first on Prabhat Khabar.




