Top 5 This Week

Related Posts

हत्या की सुपारी लेने वाले का अपहरण का प्रयास:पलामू में 8 अपराधी गिरफ्तार, पूर्व खलीफा भी जेल में बंद


पलामू पुलिस ने शहर थानाक्षेत्र के भट्ठी मोहल्ला में सोमवार रात एक अपहरण के प्रयास और सुपारी किलिंग की साजिश का खुलासा किया है। इस मामले में आठ अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से एक देशी पिस्टल, एक देशी कट्टा और 15 गोलियां बरामद हुई हैं। गिरफ्तार सभी आरोपी शहर के विभिन्न मोहल्लों के निवासी हैं और उनका आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस के अनुसार, आनंद कुमार रवि के अपहरण का प्रयास किया गया था। विरोध करने पर अपराधियों ने उसकी पिटाई की। शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि मुहर्रम इंतजामिया कमेटी के पूर्व खलीफा शहरियार अली ने कसाई मोहल्ला निवासी सद्दाम कुरैशी की हत्या के लिए आनंद को पांच लाख रुपए की सुपारी दी थी। हालांकि, सद्दाम को हत्या की साजिश की भनक लग गई। इसके बाद सद्दाम अपने साथियों के साथ आनंद के पास पहुंचा और उसे जबरन ले जाने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर भीड़ जुट जाने के कारण आनंद बच गया। इस घटना के बाद पुलिस ने 16 माह पहले सद्दाम कुरैशी पर फायरिंग कराने के आरोपी मुहर्रम इंतजामिया कमेटी के पूर्व खलीफा शहरियार अली को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी रीष्मा रमेशन ने बुधवार को बताया कि पहाड़ी मोहल्ला में जमीन विवाद इस पूरे मामले की जड़ है। उन्होंने यह भी बताया कि एक प्रभावशाली व्यक्ति द्वारा हत्या की साजिश रची गई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। मंगलवार रात करीब 10:45 बजे बिस्फुटा चौक रेलवे अंडरपास के पास घेराबंदी कर सभी आरोपियों को एक काले रंग की स्कॉर्पियो से भागते समय गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में सद्दाम कुरैशी, वसीम अहमद उर्फ बंटी कालिया, छोटू चंद्रवंशी, रौशन चंद्रवंशी, किशु गुप्ता, रितेश चंद्रवंशी उर्फ मामा, वसीम अकरम और सूरज चंद्रवंशी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, इन सभी के खिलाफ हत्या और रंगदारी के मामले दर्ज हैं। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि पिछले साल चैनपुर में सुपारी किलर हसन अली की हत्या का मामला भी इसी तरह की साजिश से जुड़ा हुआ था।

Spread the love

Popular Articles