हथियार डाल दो, वरना मौत तय… ईरान की सेना को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की धमकी

Date:

हथियार डाल दो, वरना मौत तय… ईरान की सेना को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की धमकी

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के बाद तेज हुए सैन्य अभियान के तहत, अमेरिका और इजराइल ने रविवार को ईरान भर में कई ठिकानों पर बमबारी की, देश के बैलिस्टिक मिसाइल ठिकानों पर भारी बम गिराए और युद्धपोतों को नष्ट कर दिया. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के सुरक्षा बलों से पूर्ण सुरक्षा के बदले हथियार डालने की अपनी अपील दोहराई. साथ ही उन्होंने धमकी देते हुए कहा कि अगर हथियार नहीं डाले तो मौत का सामना करना पड़ेगा.

राष्ट्रपति ट्रंप ने स्वतंत्रता के लिए तरस रहे ईरानी देशभक्तों से इस पल का फायदा उठाने, साहसी, निडर और वीर बनने और अपने देश को वापस लेने का आह्वान किया. शनिवार को, उन्होंने ईरानियों से बमबारी बंद होने तक अपने घरों में रहने को कहा, साथ ही उनसे अपनी सरकार पर कब्जा करने की अपील की. साथ ही ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरान में अमेरिकी हमले जारी रहेंगे. उन्होंने ईरान के नागरिकों से कहा कि मैंने आपसे जो वादा किया था, और मैंने वह पूरा किया है. बाकी आप पर निर्भर है, लेकिन हम आपकी मदद के लिए मौजूद रहेंगे.

कब तक चलेगा ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि इजराइल के साथ साझेदारी में चलाया जा रहा अमेरिकी सैन्य अभियान चार हफ्ते तक चल सकता है. वहीं अमेरिकी सैनिकों की मौतों पर टिप्पणी करते हुए ट्रंप ने कहा कि दुर्भाग्य से, हमें इसकी उम्मीद थी, यह फिर से हो सकता है. उन्होंने कहा कि ऑपरेशन एपिक फ्यूरी, जो इस अभियान का अमेरिकी नाम है, योजना के अनुसार आगे बढ़ रहा है. उन्होंने घोषणा की कि अमेरिका ने संभवतः ईरान के 48 शीर्ष नेताओं को मार गिराया है.

200 से अधिक लोग मारे

बता दें कि जंग के बीच ईरानी नेताओं का कहना है कि खामेनेई और अन्य वरिष्ठ नेताओं की हत्या करने वाले हमलों की शुरुआत से अब तक 200 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं. ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए इजराइल और खाड़ी अरब देशों पर मिसाइलें दागीं.

तीन अमेरिकी सैनिकों की मौत

अमेरिकी सेना का कहना है कि इस जवाबी हमले में तीन अमेरिकी सैनिक मारे गए जो इस संघर्ष में पहली ज्ञात अमेरिकी मौतें हैं. इजराइल की बचाव सेवाओं ने बताया कि मध्य शहर बेत शेमेश में एक यहूदी प्रार्थना स्थल पर हुए हमले में नौ लोग मारे गए और 28 घायल हो गए, जिससे देश में मरने वालों की कुल संख्या 11 हो गई है. पुलिस ने बताया कि हमले के बाद भी 11 लोग लापता हैं.

सैनिकों की मौत का बदला लेगा अमेरिका

एक वीडियो संदेश में बोलते हुए, ट्रंप ने कहा कि अमेरिका शहीद सैनिकों की मौत का बदला लेगा और संघर्ष समाप्त होने से पहले संभवतः और भी सैनिक मारे जाएंगे. राष्ट्रपति ने ये टिप्पणियां रविवार दोपहर सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए लगभग छह मिनट के वीडियो में कीं. उन्होंने तीनों सैनिकों को सच्चे अमेरिकी देशभक्त बताया, जिन्होंने हमारे राष्ट्र के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया है, जबकि हम उस नेक मिशन को जारी रख रहे हैं जिसके लिए उन्होंने अपनी जान दी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp