Wednesday, April 1, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

हनुमान वाटिका नरसिंहगढ़ में भजन संध्या आज

डुमरिया| डुमरिया थाना क्षेत्र के पलाशबनी गांव की मालती हेम्ब्रम (पति शांखो हेम्ब्रम) को गंभीर हालत में सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। परिजनों के मुताबिक मंगलवार को घरेलू विवाद में उसने कीटनाशक पी लिया था। बैंगन के पौधे में छिड़काव के लिए घर में कीटनाशक रखा गया था। सीएचसी के चिकित्सक डॉ विश्वनाथ मांडी ने उसका प्राथमिक इलाज किया। गंभीर हालत को देखते हुए उसे एमजीएम रेफर कर दिया गया। धालभूमगढ़| श्रीश्री हनुमान वाटिका नरसिंहगढ़ में गुरुवार को श्री हनुमान महा जन्मोत्सव पर भजन संध्या एवं झांकी का आयोजन किया जा रहा है। इसको लेकर आयोजन कमेटी द्वारा सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। यह जानकारी कमेटी के विप्लव साव ने दी है।

Spread the love

Popular Articles