हमारी सरकार ने प्रदेश में विकास किया: सीएम

Date:


भास्कर न्यूज| नवादा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ‘समृद्धि यात्रा’ के दौरान बुधवार को नवादा पहुंचे, जहां उन्होंने 299 करोड़ की लागत की 58 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस मौके पर आयोजित जन संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि 2005 से पहले बिहार में विकास नहीं हुआ था, लेकिन उनकी सरकार आने के बाद राज्य में विकास कार्यों की शुरुआत हुई। उन्होंने कहा कि पहले लोग डर के माहौल में जीते थे और शाम होते ही घरों में रहने को मजबूर हो जाते थे, जबकि आज राज्य में कानून का राज है और लोग बेखौफ बाहर निकलते हैं। पिछली सरकार का दौर डराने वाला था। उस समय महिलाएं सुरक्षित नहीं थीं और आम जनता की सुनवाई नहीं होती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले की सरकार ने सिर्फ अपने लोगों को बढ़ावा दिया। सभा को उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने भी संबोधित किया। इस मौके पर नवादा की प्रभारी मंत्री श्रेयसी सिंह समेत अनेक लोग थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले आए दिन हिंदू-मुस्लिम विवाद होते थे, लेकिन उनकी सरकार ने कब्रिस्तानों की घेराबंदी कराई, जिससे विवाद कम हुए। बाद में मंदिरों को लेकर भी विवाद सामने आए, जिनके समाधान के लिए मंदिरों की भी बाउंड्री कराई गई। उन्होंने दावा किया कि अब राज्य में शांति का माहौल है। नीतीश कुमार ने कहा कि उनकी सरकार ने स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़क के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर काम किया है। नए मेडिकल कॉलेज खोले गए, अस्पतालों में बेड बढ़ाए गए, स्कूलों में शिक्षकों की संख्या बढ़ाई गई और गांवों को सड़कों व पुल-पुलियों से जोड़ा गया। उन्होंने कहा कि अब बिहार में आवागमन काफी आसान हो गया है और दूर-दराज के इलाकों से लोग कम समय में पटना पहुंच सकते हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पहले स्वास्थ्य व्यवस्था बहुत खराब थी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में इलाज के लिए प्रतिमाह मात्र 39 मरीज ही आते थे यानी प्रतिदिन एक या दो मरीज आते थे। वर्ष 2006 से अस्पतालों में मुफ्त दवा और इलाज की पूरी व्यवस्था की गयी है। अब प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में हर महीने औसतन 11,600 मरीज आते हैं। पहले मात्र 6 मेडिकल कॉलेज थे, जिनकी संख्या अब 12 हो गयी है। इस वर्ष 6 मेडिकल कॉलेज और बन जायेंगे तथा शेष 21 जिलों में मेडिकल कॉलेज का निर्माण भी शीघ्र पूरा किया जायेगा। पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल को 5400 बेड तथा अन्य 5 पुराने मेडिकल कॉलेज को ढाई हजार बेड का किया जा रहा है।आईजीआईएमएस को 3 हजार बेड का बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहले बिहार में बिजली की स्थिति बेहद खराब थी, लेकिन अब गांव-गांव तक बिजली पहुंच चुकी है। साथ ही सरकार लोगों के घरों की छतों पर सोलर लगाने की योजना पर काम कर रही है, जिसमें लोगों को कोई खर्च नहीं करना पड़ेगा। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि अब तक 50 लाख युवाओं को नौकरी और रोजगार दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp