हरसिद्धि में अज्ञात बुजुर्ग का शव मिला:करचा फेकने गई महिला ने देखा, मृतक के पहचान में जुटी पुलिस

Date:


मोतिहारी जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र में गायघाट पुल के पास बसवारी में गुरुवार देर रात एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। कचरा फेंकने गईं महिलाओं ने शव देखकर तत्काल 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही हरसिद्धि थाना प्रभारी सह डीएसपी रिषभ कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच में व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मोतिहारी भेज दिया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है, लेकिन खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की पहचान होने के बाद ही घटना का कारण, तरीका और उसका पता स्पष्ट हो पाएगा। मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और मृतक की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। मृतक की उम्र 50 से 55 वर्ष आंकी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

From the ashes, emerges a green idea at Brahmapuram

On the evening of March 2, 2023, an inferno...

मारवाड़ी समाज के लोगों ने निकाली निशांन शोभायात्रा

हनुमान कुटी श्याम मंदिर में मनाया गया वार्षिकोत्सव ...

How your salary and benefits may change with labour codes and income tax reforms – explained

To understand the magnitude of the change, it...
Join Us WhatsApp