हर्निया ऑपरेशन के बाद 7 वर्षीय बच्चे की मौत:दरभंगा में निजी नर्सिंग होम पर परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, डॉक्टर सहित पूरा प्रबंधन फरार

Date:


दरभंगा के बहादुरपुर थाना क्षेत्र में पंडासराय, आईटी पार्क के सामने स्थित एक एक निजी नर्सिंग होम में हर्निया ऑपरेशन के बाद सात वर्षीय बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान बहेरी थाना क्षेत्र के सिरूआ गांव निवासी देवानंद कुमार के रूप में हुई है। परिजनों ने नर्सिंग होम प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है। ऑपरेशन के लिए मांगे गए 15 हजार रुपये मृतक के पिता विशाल पासवान ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब 2 बजे वे अपने बेटे को लेकर दरभंगा स्थित एक निजी नर्सिंग होम पहुंचे थे। अस्पताल प्रबंधन ने हर्निया ऑपरेशन के लिए 15 हजार रुपए की मांग की। परिजनों ने तत्काल 10 हजार रुपए जमा कर दिए। उन्हें आश्वस्त किया गया कि ऑपरेशन सामान्य है और बच्चा जल्द स्वस्थ हो जाएगा। ऑपरेशन के बाद परिजनों को नहीं दी गई जानकारी परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के बाद उन्हें बच्चे से मिलने नहीं दिया गया। बार-बार पूछने के बावजूद डॉक्टर और स्टाफ बच्चे की स्थिति के बारे में स्पष्ट जानकारी देने से बचते रहे। शाम करीब 6 बजे तक भी यह नहीं बताया गया कि बच्चा जीवित है या नहीं। जब परिजनों ने दबाव बनाया, तो नर्सिंग होम प्रबंधन ने बच्चे को दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। परिजन बच्चे को लेकर दूसरे अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का दावा है कि बच्चे की मौत पहले ही हो चुकी थी। “रिपोर्ट लेकर क्या करेंगी, बच्चा नॉर्मल है” मृतक की मां रेणु देवी ने बताया कि वह दो दिन पहले ही डॉक्टर से ऑपरेशन के संबंध में मिल चुकी थीं। डॉक्टर ने बच्चे को भर्ती कराने की सलाह दी थी। महिला ने बताया कि वह आर्थिक रूप से कमजोर हैं और कर्ज लेकर ऑपरेशन कराने की बात डॉक्टर को बताई थी। उनके अनुसार, भर्ती के बाद जब उन्होंने जांच रिपोर्ट मांगी, तो डॉक्टर ने कहा, “रिपोर्ट लेकर क्या करेंगी, बच्चा पूरी तरह नॉर्मल है, ऑपरेशन हो जाएगा।” डॉक्टर ने बच्चे को ऑपरेशन से पहले कुछ भी खाने-पीने से मना किया था। मां का आरोप है कि ऑपरेशन से पहले बच्चा काफी बेचैन था। ऑपरेशन के बाद उसकी स्थिति बिगड़ने लगी और मुंह से खून निकलने लगा। कई बार डॉक्टर को बुलाने के बावजूद संतोषजनक जवाब नहीं मिला। नर्सिंग होम मिला खाली बच्चे की मौत की जानकारी मिलने के बाद जब परिजन दोबारा नर्सिंग होम पहुंचे, तो वहां सन्नाटा पसरा था। आरोप है कि डॉक्टर और प्रबंधन के लोग मौके से फरार हो चुके थे। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने नर्सिंग होम के बाहर हंगामा किया और कार्रवाई की मांग की। स्थानीय लोगों ने नर्सिंग होम की मान्यता, डॉक्टरों की योग्यता और उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं पर सवाल उठाए हैं। पुलिस कर रही जांच थाना प्रभारी प्रशून्जय कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है। आवेदन मिलने पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है और परिजन दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

BAAGHI 4 impresses with action and drama

Baaghi 4 Review {3.0/5} & Review RatingStar Cast:...

Seema Sachin News: mithilesh भाभी को सीमा- सचिन के वकील ने भेजा Notice,| News18

होमवीडियोStatesSeema Sachin News: mithilesh भाभी को सीमा- सचिन के...

झारखंड डीजीपी नियुक्ति नियमावली पर सुप्रीम कोर्ट में नहीं हो पाई सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट में डीजीपी नियुक्ति से जुड़े प्रकाश सिंह...
Join Us WhatsApp