![]()
बोकारो | डॉ. राजेंद्र प्रसाद पब्लिक स्कूल सेक्टर-9 रानी पोखर में हवन कार्यक्रम के साथ नया शैक्षणिक सत्र सोमवार को शुरू हुआ। गायत्री मंदिर के पुजारी के मंत्रोच्चारण के बीच गायत्री मंत्र के साथ सामूहिक हवन किया गया। इसमें प्राचार्य डॉ. मुकेश कुमार समेत स्कूल के सभी शिक्षक व छात्र-छात्राएं शामिल हुए। हवन कार्यक्रम में मंत्र उच्चारण की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

