हाइस्कूल तिलौथू के छात्रों ने पहली बार देखी बिहार विधानसभा की कार्यवाही

Date:

हाइस्कूल तिलौथू के छात्रों ने पहली बार देखी बिहार विधानसभा की कार्यवाही

सीएम को भेंट की अपने स्कूल में तैयार थ्री डी प्रिंटिंग तस्वीर

तिलौथू.

उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बुधवार को पहली बार बिहार विधानसभा की कार्यवाही को प्रत्यक्ष रूप से देखा. इस दौरान विद्यार्थियों ने लोकतंत्र की कार्यप्रणाली को नजदीक से समझा और संसदीय प्रक्रिया का अनुभव प्राप्त किया. इस दौरान छात्रों ने विद्यालय के थ्री-डी प्रिंटिंग तकनीक से स्पेस लैब में तैयार नीतीश कुमार की तस्वीर विद्यालय कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष सह अवधेश नारायण सिंह को ससम्मान भेंट की. विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मैकू राम ने बताया कि लोकतंत्र के मंदिर में पहुंचकर बच्चों ने शासन-प्रक्रिया को समझा और यह महसूस किया कि सरकारी विद्यालयों के छात्र भी बड़े सपने देख सकते हैं. तस्वीर भेंट किये जाने पर सभापति एवं अन्य सदस्यों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. सभापति ने थ्री-डी प्रिंटिंग तकनीक की जानकारी देने वाली शिक्षिका नूतन कुमारी व अन्य शिक्षकों की सराहना की. प्रभारी प्रधानाचार्य ने बताया कि शैक्षणिक भ्रमण में शिक्षक रवि रंजन कुमार, नूतन पांडेय, नीतू यादव, सुमित मिश्रा, मिथलेश कुमार पासवान के साथ छात्र-छात्राओं में आयुष कुमार, पवन कुमार, अभिषेक दुबे, कौशल कुमार, हिमांशु कुमार, सुधांशु कुमार, हर्षिता कुमारी, अनु कुमारी, नीतू कुमारी, गोल्डी कुमारी, रिधिमा कुमारी, खुशी कुमारी, श्रेया कुमारी सहित अन्य शामिल थे.

The post हाइस्कूल तिलौथू के छात्रों ने पहली बार देखी बिहार विधानसभा की कार्यवाही appeared first on Prabhat Khabar.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

राजनगर के शिवीपट्टी गांव में लगी आग:हाई वोल्टेज तार से पांच घर जले, मवेशी बुरी तरह झुलसी

राजनगर प्रखंड के शिवीपट्टी गांव स्थित अंडीपट्टी टोल में...

Jack Doohan says he received death threats before he was dropped by F1 team Alpine

3 min readUpdated: Feb 27, 2026 11:51 PM IST Jack...
Join Us WhatsApp