हाईटेंशन तार की चपेट में आए ससुर-दामाद की मौत:सीवान में घर का चल रहा था निर्माण कार्य, लोहे का रॉड खड़ा करने के दौरान हादसा

Date:


सीवान के सिसवन थाना क्षेत्र के गंगपुर गांव में बुधवार को हाई टेंशन बिजली तार की चपेट में आने से ससुर और दामाद की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों ने दोनों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान सिसवन थाना क्षेत्र के गंगपुर गांव निवासी राज कुमार बिन और सारण जिले के कोपा थाना क्षेत्र के कुमाना छपरा गांव निवासी राम अयोध्या प्रसाद के रूप में की गई है। बताया जाता है कि राम अयोध्या प्रसाद रिश्ते में राज कुमार बिन के फुफेरे ससुर लगते थे और वे राजमिस्त्री का काम करते थे। गंगपुर गांव में राज कुमार बिन के घर का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी निर्माण कार्य में सहयोग करने के लिए राम अयोध्या प्रसाद भी वहां आए हुए थे और राजमिस्त्री के रूप में काम कर रहे थे। लोहे का रॉड खड़ा करने के दौरान हादसा बुधवार को दोनों निर्माणाधीन भवन में बीम के लिए लोहे का रॉड खड़ा कर रहे थे। इसी दौरान लोहे का रॉड ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के हाई टेंशन बिजली तार के संपर्क में आ गया। जैसे ही लोहे का रॉड बिजली तार से छुआ, तेज करंट की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से झुलस गए और वहीं गिर पड़े। घटना को देख मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। आसपास के ग्रामीणों ने तत्काल दोनों घायलों को उठाकर इलाज के लिए सिसवन रेफरल अस्पताल पहुंचाया। हालांकि अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में दोनों की मौत हो गई। बिजली तार के संपर्क में आने से मौत घटना की सूचना मिलते ही सिसवन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सीवान भेज दिया है। इस संबंध में सिसवन थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि भवन निर्माण के दौरान लोहे का रॉड हाई टेंशन बिजली तार के संपर्क में आ गया, जिससे करंट लगने से दोनों रिश्तेदारों की मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp