![]()
गोपालगंज के सिधवलिया थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव में रविवार को करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान हसनपुर गांव निवासी स्व. झगरू महतो के 55 वर्षीय बेटे भूटी महतो के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, भूटी महतो पेशे से मजदूर थे और दिल्ली की एक फैक्ट्री में काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। वह लगभग एक सप्ताह पहले अपने घर लौटे थे। उनका पूरा परिवार तीन दिन बाद दिल्ली में रहने के लिए जाने की तैयारी कर रहा था। लोहे की पाइप में आया करेंट रविवार को भूटी महतो घर में एक लोहे का पाइप लेकर जा रहे थे। जैसे ही वह दरवाजे पर पहुंचे, घर के पास से गुजर रहे विद्युत प्रवाहित तार के संपर्क में आ गए। करंट का तेज झटका लगने से वह अचेत हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें तत्काल स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए मॉडल अस्पताल रेफर कर दिया। मॉडल अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने जांच के बाद भूटी महतो को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की इस घटना के बाद मृतक के परिवार में शोक का माहौल है। भूटी महतो के परिवार में उनकी पत्नी फुलवारी देवी, दो बेटे और चार बेटियां हैं। उन्होंने अपनी एक बेटी की शादी कर दी थी। परिवार पर अब आर्थिक संकट गहरा गया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बाकि बच्चों की शादी करनी अभी बाकी है। मृतक तीन भाई थे। दो भाइयों की मौत पूर्व में हो चुकी है। अब इसकी मौत होने से पूरे इलाके में मातम पसर गया है


