हावड़ा के मंगलाहाट में बहुमंजिली इमारत से स्टील का पाइप गिरा, 2 लोगों की मौत

Date:

हावड़ा के मंगलाहाट में बहुमंजिली इमारत से स्टील का पाइप गिरा, 2 लोगों की मौत

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में मंगलाहाट में मंगलवार को एक बहुमंजिली इमारत से स्टील का पाइप गिर गया. इससे 2 लोगों की मौत हो गयी. एक पुलिस अधिकारी ने बताया है कि 2 लोग हावड़ा ट्रेड सेंटर बिल्डिंग के पास से गुजर रहे थे, तभी दोपहर के करीब इमारत की 12वीं मंजिल से पाइप उन पर गिर गया.

पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच

अधिकारी ने बताया कि उनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गयी. गंभीर रूप से घायल दूसरे व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

12वीं मंजिल पर चल रहा था निर्माण का काम

पुलिस ने कहा है कि इस हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ जांच के बाद सख्त कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने बताया कि इमारत की 12वीं मंजिल पर कुछ निर्माण कार्य चल रहा था. इसी दौरान हादसा हो गया. उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पायी है.

इसे भी पढ़ें

हादसे में पति व दो बच्चों की मौत, पत्नी अस्पताल में भर्ती

हावड़ा के शिवपुर में कार-ट्रेलर टक्कर में 3 की मौत, बुझ गया घर का चिराग

दुर्घटना में हावड़ा के व्यापारी सहित दो की मौत

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, दो की हालत गंभीर

The post हावड़ा के मंगलाहाट में बहुमंजिली इमारत से स्टील का पाइप गिरा, 2 लोगों की मौत appeared first on Prabhat Khabar.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp