हास्य कवि सत्येंद्र दूरदर्शी ने बिखेरा जलवा

Date:


भास्कर न्यूज| जलालपुर पूर्वी धुन के जनक पंडित महेंद्र मिश्र की 161वीं जयंती के अवसर पर प्रखंड परिसर में भव्य समारोह और कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पं. महेंद्र मिश्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। स्मारक समिति के संयोजक कन्हैया प्रसाद सिंह ”तूफानी”, सदर एसडीओ नितेश कुमार, बीडीओ विनोद कुमार प्रसाद और अन्य गणमान्य लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें याद किया। कवि सम्मेलन में गूंजीं रचनाएं माल्यार्पण के पश्चात मुख्य पंडाल में आयोजित कवि सम्मेलन का शुभारंभ वीरेंद्र मिश्र अभय के मंगलाचरण और सोनी सुगंधा की सरस्वती वंदना से हुआ। सम्मेलन में कुल 22 कवियों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। इसमें प्रख्यात हास्य कवि सत्येंद्र नाथ सिंह ”दूरदर्शी” विशेष आकर्षण का केंद्र रहे, जिन्होंने अपनी चुटीली कविताओं से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया और महफिल में जलवा बिखेरा। हालांकि, आयोजन में कवि सत्येंद्र दूरदर्शी ने नाराजगी भी जताई। उनके अलावा कवि सम्मेलन में हरनाथ प्रसाद सिंह कविजी, कामेश्वर सिंह कामेश, सुशील साहिल, विजय कुमार राय, सुरेश चौबे, प्रो. सुरेश कुमार मिश्र, तीर्थराज शर्मा और राकेश विद्यार्थी समेत कई नामचीन कवियों ने काव्य पाठ किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Pro-Palestine protester Leqaa Kordia freed from US immigration detention | Donald Trump News

The 33-year-old Columbia University protester had been held in...

बिशुनपुर में शिविर आयोजित 11 यूनिट रक्त संग्रहित

भास्कर न्यूज|गुमला बिशुनपुर प्रखंड में स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा...

ITI Ltd: Why Did This PSU Stock Skyrocket 15% Today?

Synopsis: Shares of ITI Limited rose nearly 15 percent ...

Kerala youth stranded on Iran cargo ship, kin seek help | India News – The Times of India

KOLLAM: A maritime trainee from Chandanathope in...
Join Us WhatsApp