हुमायूं कबीर ने असदुद्दीन ओवैसी से मिलाया हाथ, बंगाल चुनाव में AIMIM से हुआ गठबंधन

Date:

हुमायूं कबीर ने असदुद्दीन ओवैसी से मिलाया हाथ, बंगाल चुनाव में AIMIM से हुआ गठबंधन

Bengal Election: मुर्शिदाबाद : बंगाल में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के खिलाफ तीसरा मार्चा बनाने का प्रयास कर रहे आम जनता उन्नयन पार्टी सुप्रीमो हुमायूं कबीर को आखिरकार एक सहयोगी मिल गया है. हुमायूं कबीर की बंगाल चुनाव के लिए असदुद्दीन ओवैसी से डील लगभग फाइनल हो चुकी है. असदुद्दीन ओवैसी ने बंगाल में अपना जनाधार बढ़ाने के लिए हुमायूं कबीर से हाथ मिलाने का मन बना लिया है. दोनों दलों के बीच गठबंधन को लेकर कोलकाता में जल्द की घोषणा होगी.

हैदराबाद में हुई गठबंधन की घोषणा

हैदराबाद में एक सभा में असदुद्दीन ओवैसी ने हुमायूं की पार्टी के साथ गठबंधन की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि एमआईएम हुमायूं की पार्टी के साथ गठबंधन में बंगाल में चुनाव लड़ेगी. उनकी पार्टी गरीबों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी. ओवैसी ने कहा- इस बार बंगाल की धरती पर अन्याय और अभाव के खिलाफ एकजुट होकर लड़ाई लड़ी जाएगी. ओवैसी की एमआईएम ने बंगाल के कई अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में धीरे-धीरे अपनी ताकत बढ़ाई है, खासकर मालदा और मुर्शिदाबाद में. बिहार विधानसभा चुनाव में मिली कामयाबी और हाल के राज्यसभा चुनाव में रणनीतिक जीत के बाद औवेशी की नजर अब बंगाल पर है.

बहुत दिनों से खोज रहे थे सहयोगी

पिछले दो माह से हुमायूं कबीर सभी विपक्षी पार्टियों को गठबंधन का संदेश दे रहे थे. नई पार्टी के गठन के बाद, हुमायूं ने सीपीएम, आईएसएफ और एमआईएम को गठबंधन का संदेश दिया. उन्होंने सीपीएम के राज्य सचिव मोहम्मद सलीम से मुलाकात भी की. हालांकि, वाम मोर्चा और आईएसएफ के साथ हुमायूं की पार्टी का गठबंधन साकार नहीं हो सका. आखिरकार हुमायूं कबीर को विधानसभा चुनावों में गठबंधन सहयोगी मिल गया है. बंगाल विधानसभा चुनावों में एमआईएम उनकी पार्टी आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ गठबंधन कर रही है. एमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने हैदराबाद से इसकी घोषणा की.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

दोनों के बीच सीटों को लेकर वार्ता जारी

गठबंधन की घोषणा के बाद अब सबकी नजर इन दोनों के बीच सीटों की संख्या को लेकर है. हुमायूं कबीर ने घोषणा कर रखी है कि उनकी पार्टी 182 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी. आम जनता उन्नयन पार्टी ने भी लगभग 150 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है. हुमायूं स्वयं दो सीटों – रेजिनगर और नौदा – से चुनाव लड़ रहे हैं. हुमायूं की पार्टी ने कोलकाता के भावानीपुर और पूर्वी मेदिनीपुर के नंदीग्राम में भी उम्मीदवार उतारे हैं. एमआईएम हुमायूं की पार्टी के साथ गठबंधन में कितनी सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी. बंगाल विधानसभा चुनावों में हुमायूं की पार्टी और एमआईएम के गठबंधन का कितना प्रभाव पड़ेगा, इस पर भी चर्चा शुरू हो गई है.

Also Read: बंगाल में पहचान की लड़ाई, भाजपा के ‘घुसपैठिये’ से ममता की ‘बंगाली अस्मिता’ का मुकाबला

The post हुमायूं कबीर ने असदुद्दीन ओवैसी से मिलाया हाथ, बंगाल चुनाव में AIMIM से हुआ गठबंधन appeared first on Prabhat Khabar.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ममता ने बांग्लादेश जैसी कर दी बंगाल की हालत, प्रतिमा तोड़े जाने पर भड़के दिलीप घोष

मुख्य बातेंबंगाल की हालत बांग्लादेश जैसीइस सीट पर होगा...

2026 trans persons amendment bill reeks of colonial hangover

The Transgender Persons (Protection of Rights) Amendment Bill, 2026,...
Join Us WhatsApp