होली के दिन जमीन कारोबारी की हुई थी हत्या:पाकुड़ पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, सोनाजोड़ी सदर अस्पताल से हुई गिरफ्तारी

Date:


पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र में होली के दिन हुई जमीन कारोबारी की हत्या के मामले में पुलिस को अहम सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान खुदू मंडल और कृष्णा मिश्रा के रूप में हुई है। रविवार को पाकुड़ एसडीपीओ दयानंद आजाद ने प्रेस वार्ता कर पूरे मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 4 मार्च को होली के दिन नगर थाना क्षेत्र के तलवाडांगा निवासी देवराज सरकार उर्फ नेमआ की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में मृतक के पिता मेघनाथ सरकार की लिखित शिकायत पर नगर थाना में कांड संख्या 36/26 दर्ज किया गया था। एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित हुई थी विशेष टीम घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ दयानंद आजाद के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया था। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि हत्या के पीछे जमीन विवाद मुख्य कारण था। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपियों की तलाश तेज कर दी। लगातार छापेमारी और जांच के बाद पुलिस को आरोपियों तक पहुंचने में सफलता मिली। सोनाजोड़ी सदर अस्पताल से हुई गिरफ्तारी छापेमारी टीम में नगर थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता, पुलिस अवर निरीक्षक राहुल गुप्ता, अभिषेक कुमार, सनी सुप्रभात, मिथुन रजक और आरक्षी सूरज मुर्मू शामिल थे। टीम ने कार्रवाई करते हुए मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र के बाहरग्राम निवासी खुदू मंडल और कृष्णा मिश्रा को सोनाजोड़ी सदर अस्पताल से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने तीन मोटरसाइकिल और एक आई-10 कार सहित कुल चार वाहनों को भी जब्त किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी खुदू मंडल के खिलाफ नगर थाना में पहले से दो मामले दर्ज हैं। अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी एसडीपीओ ने बताया कि मृतक देवराज सरकार के खिलाफ भी नगर थाना में पांच मामले दर्ज थे। फिलहाल पुलिस इस हत्या में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। इस मामले को पुलिस ने एक चुनौती के रूप में लिया था और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp