होली पर चढ़ेगा गर्मी का रंग, 36°C तक पहुंचेगा पारा:झारखंड के सरायकेला में 36 डिग्री टेंपरेचर, कई जिलों में तापमान हुआ 30 पार

Date:


राज्य में इस बार होली पर मौसम का मिजाज गर्म रहने वाला है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दो से तीन दिनों में अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। रविवार की सुबह हल्का कुहासा छाया नजर आया, जबकि दिन में आसमान में आंशिक बादल रहने के बावजूद मौसम शुष्क बना रहेगा। सोमवार से सुबह हल्का कुहासा और दिन में आसमान साफ रहने का अनुमान है। दोपहर में तेज धूप के कारण गर्मी का एहसास अधिक होगा। सरायकेला में 36 डिग्री, कई जिलों में 30 पार बीते 24 घंट में राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान सरायकेला में 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मेदिनीनगर में 35.8 डिग्री, जमशेदपुर में 35.4 डिग्री, चाईबासा में 34.8 डिग्री और बोकारो में 34.1 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। लगभग सभी जिलों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। मौसम केंद्र के अनुसार होली तक तापमान में दो से तीन डिग्री तक और बढ़ोतरी संभव है। दोपहर के समय धूप तीखी रहेगी, जिससे लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत होगी। रात की ठंडक भी अब होगी कम दिन में गर्मी बढ़ने के बावजूद कुछ जिलों में रात के समय ठंडक बनी हुई है। खूंटी में न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री और रांची में 12.4 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि न्यूनतम तापमान में भी अब तेजी से वृद्धि होगी। लोहरदगा में जहां हाल तक न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास था, वहां इसके 18 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। इससे रात की ठंडक धीरे-धीरे कम होती जाएगी। उत्तर-पश्चिम से दक्षिण तक गर्मी का असर पलामू, कोडरमा, लातेहार और गढ़वा जैसे उत्तर-पश्चिमी जिलों में आमतौर पर तापमान अन्य हिस्सों की तुलना में कम रहता है, लेकिन अब वहां भी गर्मी का असर दिखने लगा है। पाकुड़, साहिबगंज और दक्षिणी जिलों में न्यूनतम तापमान 18 से 19 डिग्री तक पहुंच रहा है। ऐसे में होली के दिन दोपहर में तेज धूप और बढ़ती गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है, जबकि शाम को हल्की ठंडी हवा कुछ राहत देगी। 31 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा पारा आज अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 31 से 35°C के बीच रहेगा। पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला में पारा 35°C तक पहुंचने की संभावना है, जबकि सिमडेगा में 33°C रहने का अनुमान है। पलामू, गढ़वा और चतरा में भी अधिकतम तापमान 35°C तक जा सकता है। कोडरमा में 32°C, लोहरदगा में 31°C और लातेहार में 26°C रहने का पूर्वानुमान है। राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 31°C और न्यूनतम 15°C रहने की संभावना है। बोकारो में 35°C, रामगढ़ में 32°C और हजारीबाग में 31°C तक पारा चढ़ सकता है। देवघर, धनबाद, दुमका, जामताड़ा और साहिबगंज में अधिकतम तापमान 34°C के आसपास रहेगा। अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान 14 से 18 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Aid groups in Gaza and West Bank thrown lifeline as Israel court pauses ban threat

The right-wing government of Israel's Prime Minister, Benjamin Netanyahu,...

Irfan Ansari left the event after listening to Modi’s speech, saying he would not take the HPV vaccine if the Centre makes such a...

Hindi NewsLocalJharkhandRanchiIrfan Ansari Left The Event After Listening To...

GST overreach? FM Sitharaman to look into Fino Payments Bank chief’s arrest

File photo: Union finance minister Nirmala Sitharaman Mumbai:...
Join Us WhatsApp