![]()
होली पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बोकारो और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को बड़ी राहत दी है। दिल्ली, पटना, ओडिशा और महाराष्ट्र की ओर यात्रा करने वालों के लिए विशेष ट्रेनों की घोषणा की गई है। उत्तर पूर्वी रेलवे ने 04066/04065 आनंद विहार टर्मिनल–खुर्दा रोड–आनंद विहार टर्मिनल आरक्षित विशेष एक्सप्रेस (टीओडी) चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन बोकारो स्टील सिटी रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगी। यह विशेष ट्रेन 27 फरवरी 2026 से 3 मार्च 2026 तक आनंद विहार टर्मिनल से और 28 फरवरी 2026 से 4 मार्च 2026 तक खुर्दा रोड से प्रतिदिन संचालित होगी। कुल पांच-पांच फेरे लगाए जाएंगे। दोपहर 12:30 बजे खुर्दा रोड पहुंचेगी 04066 आनंद विहार–खुर्दा रोड स्पेशल रात 12:30 बजे आनंद विहार से प्रस्थान करेगी। यह गोविंदपुरी, मिर्जापुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, गया, कोडरमा, हजारीबाग रोड, पारसनाथ, गोमो, चंद्रपुरा होते हुए बोकारो स्टील सिटी रेलवे स्टेशन पर ठहराव देगी। इसके बाद पुरुलिया, चांडिल, टाटानगर, बालासोर, भद्रक, कटक और भुवनेश्वर होते हुए अगले दिन दोपहर 12:30 बजे खुर्दा रोड पहुंचेगी। वापसी में, 04065 खुर्दा रोड–आनंद विहार स्पेशल दोपहर 3:30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 8:15 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। इस विशेष ट्रेन में 20 कोच होंगे और यह पूरी तरह आरक्षित श्रेणी की एक्सप्रेस होगी। इसके अतिरिक्त, पूर्व मध्य रेलवे ने 03253/03254/03255 पटना–चंद्रपुर–पटना होली स्पेशल एक्सप्रेस चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन भी बोकारो स्टील सिटी में ठहराव देगी, जिससे स्थानीय यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। 03253 पटना–चंद्रपुर स्पेशल 9 मार्च से 30 मार्च 2026 तक प्रत्येक सोमवार और बुधवार को चलेगी। वापसी में 03254/03255 चंद्रपुर–पटना स्पेशल निर्धारित तिथियों में संचालित होगी। इन विशेष ट्रेनों के संचालन से होली के दौरान हजारों यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अग्रिम आरक्षण कराने और समय सारिणी की जानकारी लेकर यात्रा करने की अपील की है ताकि वे अपनी यात्रा सुचारु रूप से पूरी कर सकें।
होली पर रेलवे ने बोकारो के लिए विशेष ट्रेनें चलाईं:दिल्ली, पटना, ओडिशा और महाराष्ट्र जाने वाले यात्रियों को मिलेगी राहत
Date:




