होली में शांति के लिए सड़कों पर पुलिस अधिकारी:शहर में निकाला फ्लैग मार्च, संदिग्धों और वाहनों की भी हो रही जांच-पड़ताल

Date:


दरभंगा में होली में किसी तरह की अशांति न हो इसके लिए पुलिस अधिकारी और पुलिस बल शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक फ्लैग मार्च कर रहे हैं। फ्लैग मार्च पुलिस लाइन से निकलकर हाजमा चौराहा, दिल्ली मोड़, दरभंगा रेलवे स्टेशन, लहेरियासराय टावर सहित प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों और संवेदनशील इलाकों से होकर गुजरा। इस दौरान आम नागरिकों से शांति, भाईचारे-सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की गई।
जिले में 500 से अधिक स्थलों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है, जो 24 घंटे कार्यरत रहेगा। जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 06272-240600 जारी किया गया है। एसएसपी के निर्देशानुसार जिले में गश्ती के दौरान यातायात नियमों के अनुपालन एवं अपराध नियंत्रण को लेकर सघन वाहन जांच अभियान भी चलाया जा रहा है। पुलिस ने आम लोगों से वाहन जांच में सहयोग करने की अपील की है। QRT टीम भी एक्टिव है एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने बताया कि सोशल मीडिया, ड्रोन, सीसीटीवी और वीडियो रिकॉर्डिंग के माध्यम से असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है और सभी संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। क्यूआरटी (QRT) टीम भी लगातार सक्रिय है।
अफवाह फैलाने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि भ्रामक या भड़काऊ पोस्ट साझा करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आम जनता से किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर पर भी फ्लैग मार्च
अनुमंडल और प्रखंड स्तर पर भी अधिकारियों की ओर से फ्लैग मार्च निकाला गया। तिलकेश्वर थाना क्षेत्र में अनुमंडल पदाधिकारी बिरौल और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिरौल के नेतृत्व में शांति मार्च कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया।
होली-रमजान को देखते हुए कमतौल थाना क्षेत्र के ढढ़िया बेलवाड़ा पंचायत अंतर्गत रमौल, कमतौल, टेकटार, धरमपुर, निकासी, मधुपुर, हरिहरपुर और मुहम्मदपुर सहित संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp