होली से पहले किशनगंज स्टेशन पर भारी भीड़:कन्फर्म टिकट के लिए जद्दोजहद, सामान्य बोगी में सफर की मजबूरी, 14 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें शुरू

Date:


होली पर्व नजदीक आने के साथ ही किशनगंज रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। सोमवार और मंगलवार को भी विभिन्न ट्रेनों से बड़ी संख्या में लोग किशनगंज पहुंचे। एक्सप्रेस, साप्ताहिक स्पेशल और होली स्पेशल, सभी ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ देखी गई। यात्रियों को यात्रा के दौरान काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। चेन्नई में एक फर्म में कार्यरत कुछ यात्रियों ने बताया कि उन्हें सीधे किशनगंज का टिकट नहीं मिल पा रहा था। वे सियालदाह तक स्लीपर में आए और फिर कंचनजंगा एक्सप्रेस की सामान्य बोगी में किसी तरह किशनगंज पहुंचे। 14 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू
इसी तरह, कई यात्रियों को स्लीपर में सीट न मिलने पर सामान्य बोगी में ही यात्रा करनी पड़ी। रविवार को भी गाजियाबाद से पटना होते हुए किशनगंज पहुंचे कुछ यात्रियों ने बताया कि उन्हें गाजियाबाद से पटना तक का कन्फर्म टिकट मिला था, लेकिन पटना से कैपिटल एक्सप्रेस की सामान्य बोगी में ही सफर करना पड़ा। यात्री सुनील मोहम ने भी इसकी पुष्टि की। आगामी होली त्यौहार और यात्री परिवहन में अपेक्षित वृद्धि को देखते हुए, पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) ने यात्रियों के लिए सुरक्षित, सुगम और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक उपाय किए हैं। इन उपायों के तहत, भारतीय रेलवे एनएफआर के अधीन 14 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू किया गया है। ये ट्रेनें व्यस्त यात्रा अवधि के दौरान अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए कुल 128 फेरों के लिए चलाई जा रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp