1000 रुपए को बढ़ाकर 1500 रुपए क्यों किया गया?

Date:

जरूरी बातें

Lakshmir Bhandar Scheme: पश्चिम बंगाल सरकार की चर्चित महिला सशक्तिकरण योजना लक्ष्मी भंडार (Lakshmir Bhandar) को 2026 के चुनावी माहौल को ध्यान में रखकर अपडेट किया गया है. सरकार ने घोषणा की है कि सामान्य वर्ग की सभी पात्र महिलाओं को अब 1500 रुपए प्रतिमाह दी जायेगी. यह बढ़ोतरी चुनावी साल में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण पर जोर देती है और इसका लाभ सरकार को चुनावों में मिलता है.

लक्ष्मी भंडार : नये अपडेट का राजनीतिक संदर्भ

यह राशि बढ़ोतरी महज आर्थिक पैकेज नहीं है. यह चुनावी लेखानुदान (Election Grant Update) के रूप में सामने आया है. राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि यह कदम उन मतदाताओं को सीधे प्रभावित करेगा, जिनके घर की अर्थव्यवस्था छोटे व्यवसाय पर आधारित है. जिनके घर की कमाई बहुत कम है और घर में पढ़ने वाले बच्चे हैं. बंगाल में महिला मतदाताओं का मतदान प्रतिशत बढ़ रहा है. ऐसा माना जाता है कि महिलाओं का मतदान प्रतिशत बढ़ाने में इस योजना की अहम भूमिका है.

योजना के तहत अब क्या मिलना है?

  • वर्ष 2026 में सभी सामान्य वर्ग की पात्र महिलाओं को प्रति माह 1500 रुपए देने का ऐलान अंतरिम बजट में किया गया.
  • SC/ST महिलाओं को 1700 रुपए प्रति माह देने की बात सरकार ने विधानसभा में कही.
  • राशि सीधे DBT (Direct Bank Transfer) के जरिये खाते में भेजी जाती है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पात्रता (Eligibility Criteria)

  • आवेदन करने वाली महिला हो.
  • वह पश्चिम बंगाल की स्थायी निवासी हो.
  • आवेदन करने वाली की आयु 25 से 60 वर्ष के बीच हो.
  • सरकारी नौकरी न करती हो.
  • इनकम टैक्स का भुगतान नहीं करती हो.
  • परिवार की कुल आय निर्धारित सीमा के भीतर हो.

आवेदन की प्रक्रिया : आसान स्टेप-बाय-स्टेप

  • दुआरे सरकार के कैंप (Duare Sarkar Camps) या ब्लॉक/पंचायत कार्यालय में जाकर आवेदन कर सकते हैं.
  • आवेदन करने के लिए अपने साथ आधार कार्ड, बैंक पासबुक और परिवार के दस्तावेज लेकर जायें.
  • फॉर्म भरें और जमा करें.
  • सत्यापन के बाद राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से सीधे आपके खाते में भेज दी जायेगी.
  • सरकार ने ऑनलाइन पोर्टल के जरिये भी आवेदन की सुविधा दी है, जिससे पात्र महिलाएं घर बैठे आवेदन कर सकती हैं.

Lakshmir Bhandar Scheme के आर्थिक + सामाजिक असर

  • घरेलू अर्थव्यवस्था : 1500 रुपए से छोटे खर्च, किराना, स्वास्थ्य और बच्चों की पढ़ाई का खर्च संभलता है.
  • महिला सशक्तिकरण : महिलाओं को अपनी प्राथमिक आवश्यकताओं पर निर्णय लेने की आज़ादी मिलती है.
  • ग्रामीण-शहरी प्रभाव : ग्रामीण इलाकों में इसका बड़ा प्रभाव दिख रहा है, खासकर घरेलू बजट संभालने में.

Lakshmir Bhandar योजना की नयी राशि कितनी कर दी गयी है?

सरकार ने निर्णय लिया है कि सामान्य वर्ग की पात्र महिलाओं को 1500 रुपए प्रतिमाह मिलेगा.

यह राशि कब से लागू होगी?

2026 के चुनावी लेखानुदान (Budget Update) के साथ लक्ष्मीर भंडार योजना की राशि में बढ़ोतरी को लागू कर दिया गया है. हालांकि, अभी तक महिलाओं के खाते में बढ़ी हुई राशि नहीं पहुंचीं है.

कैसे पता करूं कि मैं लक्ष्मी भंडार योजना लेने की पात्र हूं?

Duare Sarkar Camps या सरकार के पोर्टल पर पात्रता जांच सकते हैं.

राशि बैंक खाते में कैसे आती है?

यह सीधे DBT के माध्यम से बैंक खाते में ट्रांसफर होती है.

आवेदन ऑनलाइन भी कर सकते हैं?

हां, सरकार के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध है.

इसे भी पढ़ें

लक्ष्मी भंडार और युवा साथी की काट अन्नपूर्णा भंडार योजना, महिलाओं को मिलेंगे 3000 रुपए, अन्नपूर्णा देवी की घोषणा

लक्ष्मी भंडार योजना 2026: बंगाल सरकार अब देगी 1500 रुपए, कौन और कैसे ले सकता है लाभ?

महिलाओं को रिझाने में जुटी माकपा, लक्ष्मी भंडार का पैसा बढ़ाने का वादा, चुनाव में बढ़ेगी हिस्सेदारी

लक्ष्मी भंडार के 5 साल बाद ममता सरकार का ट्रंप कार्ड ‘युवा साथी योजना’, आवेदन के लिए उमड़ी बेरोजगारों की भीड़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp