14 मार्च को शेखपुरा आएंगे CM नीतीश:समृद्धि यात्रा का कार्यक्रम; डीएम ने स्थल का निरीक्षण किया, सुरक्षा-तैयारियों की समीक्षा

Date:


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 14 मार्च को शेखपुरा जिले के बरबीघा प्रखंड स्थित सर्वा पंचायत पहुंचेंगे। वे यहां ‘समृद्धि यात्रा’ के तहत आ रहे हैं। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में बुधवार को जिलाधिकारी शेखर आनंद ने सर्वा पंचायत का सघन दौरा किया। उन्होंने आयोजन स्थल पर चल रही तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल पर हो रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का स्वयं मुआयना किया। उन्होंने आवागमन को सुगम बनाने के लिए पहुँच पथों और नई सड़कों के निर्माण कार्य की प्रगति देखी। भीड़ नियंत्रण के लिए बैरिकेडिंग और सुरक्षा घेरे के मानकों की भी जाँच की गई। फोर्स प्रतिनियुक्ति स्थलों’ का भी निरीक्षण
मुख्य सभा स्थल पर बन रहे पंडाल की मजबूती और क्षमता का आकलन किया गया। सुरक्षा के दृष्टिकोण से चिन्हित किए गए ‘फोर्स प्रतिनियुक्ति स्थलों’ का भी निरीक्षण किया गया, ताकि कार्यक्रम के दौरान चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे। जिलाधिकारी ने कार्य की गति पर संतोष व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि समय सीमा के भीतर सभी बुनियादी ढांचों का निर्माण पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न करने की हिदायत भी दी। नागरिकों की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
उन्होंने कहा कि समृद्धि यात्रा प्रशासन और जनता दोनों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। इसमें शामिल होने वाले नागरिकों की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद वरिष्ठ अधिकारियों की सराहना भी की। इस महत्वपूर्ण निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता लखींद्र पासवान, उप विकास आयुक्त संजय कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी प्रियंका कुमारी, बरबीघा बीडीओ, सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी और अन्य संबंधित कर्मी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp