Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
17 मार्च 2026 का दिन अंक ज्योतिष के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आज कुछ जातकों को खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। साथ ही कई अन्य लाभ के भी योग बन रहे हैं। ऐसे में आइए इस दिन के अंक राशिफल को विस्तार से जानते हैं।

2 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल
– फोटो : amar ujala
अंक 1
अंक 1 वालों के लिए आज का दिन कुछ खास संकेत लेकर आ सकता है। दिन की शुरुआत सामान्य रहेगी, लेकिन शाम होते होते कोई शुभ समाचार आपके मिल सकता है। माता जी का आशीर्वाद आज आपके लिए शुभ फल देने वाला साबित हो सकता है। व्यापार में अटके काम पूरे होंगे और यदि आप जीवनसाथी को कोई छोटा-सा उपहार देते हैं, तो रिश्ता मजबूत होगा।
शुभ अंक -19
शुभ रंग -बैंगनी

3 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल
– फोटो : amar ujala
अंक 2
मूलांक 2 के जातकों के लिए आज का दिन व्यापार और कार्यक्षेत्र के लिहाज से खास रहेगा। नए लोगों से मिलना आज आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है। जिन लोगों का अपना व्यवसाय है, उन्हें किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। हालांकि, वाणी का ध्यान रखें और कठिन परिस्थितियों में भी हार न मानने की भावना बनाए रखें।
शुभ अंक – 52
शुभ रंग -सिल्वर

4 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल
– फोटो : amar ujala
अंक 3
अंक 3 वालों के लिए आज का दिन कई मायनों में सकारात्मक संकेत लेकर आ सकता है। निवेश से अच्छे परिणाम आपको प्राप्त होंगे। यदि पहले से कोई रिश्ता चल रहा है, तो उसे लेकर कोई बड़ा निर्णय लेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होने से भौतिक सुख-सुविधा बढ़ेगी।
शुभ अंक -67
शुभ रंग -ग्रे

5 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल
– फोटो : amar ujala
अंक 4
मूलांक 4 वालों के लिए आज का दिन सतर्कता बरतने का संकेत दे रहा है। आज कोर्ट के मामलों से राहत मिलेगी और किसी बड़े निर्णय के कागजों पर हस्ताक्षर करने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल अवश्य करें। व्यापार को लेकर धैर्य बनाए रखने से स्थिति संभल जाएगी।
शुभ अंक -3
शुभ रंग -गोल्डन




