18 मार्च को बनेगा शुक्र-गुरु का केंद्र दृष्टि योग, इन राशियों को होगा धनलाभ – Shukra Guru Kendra Drishti Yog Impact On Zodiac Signs In Hindi

Date:


Kendra Drishti Yog 2026 : वैदिक ज्योतिष में ग्रहों की स्थिति को अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है; जब भी दो शुभ ग्रह एक साथ आते हैं या एक-दूसरे पर अपनी दृष्टि डालते हैं, तो मानव जीवन पर इसका प्रभाव अत्यंत सकारात्मक होता है। दृक पंचांग के अनुसार, 18 मार्च, 2026 को शुक्र और बृहस्पति एक-दूसरे के साथ ‘केंद्र दृष्टि योग’ का निर्माण करेंगे। शुक्र को सुख, ऐश्वर्य, धन और कलाओं का कारक माना जाता है, जबकि बृहस्पति ज्ञान, धर्म, सौभाग्य और नैतिकता का प्रतिनिधित्व करता है। जब ये दोनों ग्रह  केंद्र दृष्टि योग में एक-दूसरे के आमने-सामने होते हैं तो उनकी शुभ ऊर्जा आपस में मिलकर कई गुना बढ़ जाती हैं। केंद्र दृष्टि योग के प्रभाव से कुछ राशियों को विशेष लाभ प्रदान होगा।  आइए जानते हैं कौन सी है वो राशियां। 




Trending Videos

Shukra Guru Kendra Drishti Yog impact on zodiac signs in hindi

आर्थिक मामलों की बात करें तो आय के नए रास्ते खुल सकते हैं
– फोटो : अमर उजाला


वृषभ राशि 

वृषभ राशि के जातकों  के लिए, 18 मार्च से शुरू होने वाला शुक्र-बृहस्पति का मेल उनके रिश्तों में अद्भुत मिठास ला सकता है। परिवार के भीतर या अपने साथी के साथ छोटी-बड़ी गलतफहमियां हो सकती हैं। प्रेम संबंधों में, आपसी विश्वास काफी गहरा होगा। आपके कार्यक्षेत्र में सकारात्म प्रभाव से आपके काम की गति तेज होगी। आर्थिक मामलों की बात करें तो आय के नए रास्ते खुल सकते हैं। यदि आप वर्तमान में निवेश या बचत की योजना बना रहे हैं तो यह अवधि दीर्घकालिक लाभ सुरक्षित करने के लिए असाधारण रूप से अनुकूल साबित होगी।


Shukra Guru Kendra Drishti Yog impact on zodiac signs in hindi

आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिलेंगे।
– फोटो : अमर उजाला


तुला राशि

तुला राशि के लिए केंद्र दृष्टि योग विशेष रूप से फलदायी साबित होगा।  आपके वैवाहिक जीवन में आपके जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।  जो लोग वर्तमान में किसी प्रेम संबंध में हैं उनके और उनके साथी के बीच भावनात्मक बंधन और भी मजबूत होंगे। पेशेवर जीवन में चाहे नौकरी हो या व्यवसाय में आपको कड़ी मेहनत का पुरस्कार मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिलेंगे। लंबे समय से अटके या रुके हुए मामलों से धन लाभ प्राप्त करने के नए रास्ते अचानक खुल सकते हैं।


Shukra Guru Kendra Drishti Yog impact on zodiac signs in hindi

पारिवारिक रिश्तों में गर्मजोशी और स्नेह गहरा होगा।
– फोटो : अमर उजाला


धनु राशि

 भाग्य पूरी तरह से आपके पक्ष में रहेगा। धनु राशि वालों को जीवन में अमूल सम्पत्ति मिलेगी। आपके पारिवारिक रिश्तों में गर्मजोशी और स्नेह गहरा होगा। किसी पुराने मित्र या किसी प्रियजन से मुलाकात आपके दिल को अपार खुशी देगी। आपके करियर और व्यावसायिक उद्यमों से जुड़े निर्णय  अधिक स्पष्ट होंगे। नई योजनाओं पर काम करने का आपका उत्साह दोगुना हो जाएगा। लंबे समय से अटके या बकाया धन की वसूली की प्रबल संभावना है।  आपकी आर्थिक चिंताएं प्रभावी रूप से दूर हो जाएंगी।


Shukra Guru Kendra Drishti Yog impact on zodiac signs in hindi

आपके रिश्ते पहले से कहीं ज्यादा मधुर और सौहार्दपूर्ण हो जाएंगे।
– फोटो : अमर उजाला


मीन राशि

परिवार के सदस्यों और करीबी लोगों के साथ आपके रिश्ते पहले से कहीं ज्यादा मधुर और सौहार्दपूर्ण हो जाएंगे। आपके वैवाहिक जीवन में आपसी समझ और सहयोग की भावना बढ़ेगी। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर आपके सामने आएंगे।  यह समय उन लोगों के लिए विशेष रूप से अनुकूल रहेगा जो अपनी नौकरी या व्यवसाय में बदलाव करना चाहते हैं। आर्थिक स्थिरता के संकेत मिल रहे हैं और धन लाभ की आपकी इच्छाएं पूरी होने वाली हैं। 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता और संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp