2.80 लाख रुपए लेकर नहीं लौटाने का मामला:जहानाबाद में किन्नर ने युवक पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया, पुलिस जांच में जुटी

Date:


जहानाबाद नगर थाना क्षेत्र में एक किन्नर ने एक युवक पर धोखाधड़ी और मारपीट का आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता लाजो किन्नर ने रामगढ़ मोहल्ला निवासी रणधीर कुमार पर 2 लाख 80 हजार रुपये लेकर वापस न लौटाने का आरोप लगाया है। लाजो किन्नर ने अपने आवेदन में बताया है कि रणधीर कुमार पिछले चार वर्षों से उसके साथ रह रहा था। इस दौरान उनके बीच पैसों का लेन-देन होता रहा। आरोप है कि रणधीर ने अलग-अलग समय पर उससे कुल 2 लाख 80 हजार रुपये लिए। गाली-गलौज करने लगा और मारपीट पर उतारू जब लाजो किन्नर ने अपने पैसे वापस मांगे, तो युवक कथित तौर पर गाली-गलौज करने लगा और मारपीट पर उतारू हो गया। पीड़िता का कहना है कि बार-बार मांग करने के बावजूद आरोपी पैसे वापस नहीं कर रहा है, बल्कि उसे धमका रहा है, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान है। लाजो किन्नर ने पुलिस से अनुरोध किया है कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाए और उसकी राशि वापस दिलाई जाए। दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा नगर थाना पुलिस ने आवेदन प्राप्त होने की पुष्टि की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। जांच के बाद सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पीएम नरेंद्र मोदी पांच साल बाद कोलकाता में करेंगे रैली, तैयारी में जुटी बंगाल बीजेपी

मुख्य बातेंबुधवार को आ रहे हैं गृहमंत्री शाहरथ यात्राएं...

How India Became Apple’s iPhone Manufacturing Hub and How You Could Benefit

Synopsis: Apple is now producing more iPhones in India,...

Knock! knock! Mohammed Shami’s message to selectors grows louder | Cricket News

Mohammed Shami (PTI Photo) Mohammed Shami struck...

Rajpal Yadav Granted Interim Bail In 9crore Cheque Bounce Case

Actor Rajpal Yadav has been granted interim bail by...
Join Us WhatsApp