24 मामलों की सुनवाई, पदाधिकारियों को समय से मामले के निष्पादन का दिया निर्देश

Date:


बेतिया|जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने कहा कि होली पर्व पर अफवाह फैलाने वालों व विधि-व्यवस्था को प्रभावित करने वालों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि शांति एवं सद्भाव के साथ होली का त्योहार संपन्न कराना है। सोमवार को समाहरणालय के सभागार में जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक में डीएम ने कही। उन्होंने सभी के सहयोग से जिला में हर पर्व, त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाये जाने की परंपरा रही है। सभी पर्व, त्योहार को अच्छे से मनाया गया है। जिला प्रशासन को आप सभी अपेक्षित सहयोग करें। उम्मीद है होली त्योहार को भी शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने में अपनी सहभागिता देंगे। डीएम ने कहा कि किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए क्यूआरटी का गठन किया गया है। बेतिया एसपी डॉ शौर्य सुमन ने कहा कि सभी थानों को अलर्ट पर रखा गया है। विधि-व्यवस्था भंग करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा, कड़ी कार्रवाई की जायेगी। बगहा एसपी रामानंद कुमार कौशल ने कहा कि निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है। 112 की टीम पूरी तरह एक्टिव है। जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक में विजय यादव, मो एजाज, अजय कुमार राय, रोहित कुमार, रतन प्रसाद गुप्ता, नवनीत कुमार, सरफराज अहमद, रंजीत यादव मुन्नीलाल गुप्ता, इंद्रजीत यादव, तुफैल अहमद, आनंद सिंह, संजय कुमार सिंह आ​दि ने भी सुझाव दिए। सिटी रिपोर्टर|बेतिया समाहरणालय स्थिति अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याओं को सुना। उन्होंने एक-एक मामले की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनसुनवाई के दौरान कुछ मामलों में डीएम ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए, वहीं जटिल मामलों में निर्धारित समय-सीमा तय कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश किया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का नियमित रूप से फॉलोअप किया जाए और लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित किया जाए। जनसुनवाई में लक्ष्मी महतो, जानकी राउत, विपुला देवी, रूदल मांझी, विनय कुमार, रामक्षत्री सिंह, प्रेम कुमार दास, सुरेन्द्र मुखिया, सुरेन्द्र बैठा, प्रियंका देवी, सौरभ मणि, फूलचंद साह, हीरालाल राम, अमित कुमार सहित अन्य फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। सुनवाई के दौरान भूमि विवाद, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, सड़क निर्माण व मरम्मत, राशन कार्ड समेत विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 24 शिकायतें दर्ज की गईं। मौके पर एडीएम राजीव रंजन सिन्हा,एडीएम सह डीजीआरओ अनिल कुमार सिन्हा, वरीय उप समाहर्ता अहमद अली आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Melania Trump chairs UN meeting on children days after Iran school strike | Israel-Iran conflict

NewsFeedUS First Lady Melania Trump has presided over a...

Stranded In Dubai, PV Sindhu Will Not Be Able To Play All England Championships

Double Olympic medallist and world champion PV Sindhu will...
Join Us WhatsApp