![]()
पटना हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। 17 अप्रैल को होने वाले इस मतदान के लिए उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। इस बार कुल 29 पदों के लिए चुनावी घमासान होना है। इसमें अध्यक्ष, महासचिव और उपाध्यक्ष जैसे पदों पर कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। मुख्य मुकाबला अध्यक्ष पद को लेकर है, जहां वरीय अधिवक्ता योगेश चंद्र वर्मा और राजेंद्र नारायण जैसे अनुभवी चेहरे मैदान में हैं। साथ ही पांच अन्य अधिवक्ता भी अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर रहे हैं। एसोसिएशन के भीतर इस चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज है, क्योंकि निर्वाचित होने वाली नई कार्यकारिणी पर अधिवक्ताओं के कल्याण और कोर्ट परिसर की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने की बड़ी जिम्मेदारी होगी। वहीं लाइब्रेरी समिति के पद पर अधिवक्ता अमरेंद्र कुमार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए जा चुके हैं। अध्यक्ष के एक पद के लिए कुल 7 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें वरीय अधिवक्ता योगेश चंद्र वर्मा, राजेंद्र नारायण, रबिंद्र कुमार चौबे, अरुण कुमार, प्रेम प्रकाश आर्या, शैलेंद्र कुमार सिंह और हरेंद्र प्रताप सिंह शामिल हैं। वहीं, उपाध्यक्ष के 3 पदों के लिए 25 दावेदार किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें चौबे जवाहर, रतन कुमार कुमर, रामेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव, जय प्रकाश सिंह, राम जीवन प्रसाद सिंह, राम हृदय प्रसाद, परमानंद कुमार, राजेंद्र सिंह उर्फ शास्त्री जी, प्रवीण कुमार सिंह, पवन कुमार सिंह, अनुज कुमार श्रीवास्तव, अंगद कुंवर, छाया मिश्रा, उदय प्रताप सिंह, भीम सेन प्रसाद, शैलेंद्र कुमार सिंह, शत्रुघ्न पांडेय, पूनम कुमारी सिंह, सुमन कुमारी सिंह, संजय कुमार पांडेय, सूरज देव सिंह, संजीव कुमार, नफीस जुआ, सुनील कुमार, नफीसउज्जोह और सुनील कुमार मिश्रा शामिल हैं। सहायक सचिव : 3 पद के लिए 12 दावेदार कृष्णकांत तिवारी, शिवसागर शर्मा, साकिब अयाज, अनिता कुमारी, संजय कुमार मंडल, उपेंद्र प्रसाद सिंह, शैलेंद्र कुमार झा, पाटला कुमारी, संतोष भारती, श्वेता सिंह, राजेश कुमार चौबे और सूरज कुमार। वहीं, कोषाध्यक्ष के एक पद के लिए पुष्पा सिन्हा और सुजाता सिन्हा अपनी किस्मत आजमा रही हैं। वरीय कार्यकारिणी वरीय कार्यकारिणी के 5 सदस्यों के लिए कामेश्वर प्रसाद सिन्हा, नंद कुमार, अखिलेश कुमार सिन्हा, सतीश कुमार सिन्हा, शाहनवाज अली, नरेश प्रसाद, महेश प्रसाद, राठौर वसुंधरा, कुमार विशोका नंद, शशि शेखर तिवारी, सरोज शांडिल्य और आशुतोष कुमार वर्मा मैदान में हैं। लाइब्रेरी समिति के पद पर अमरेंद्र कुमार निर्विरोध चुने गए महासचिव :13 प्रत्याशी मैदान में महासचिव पद के लिए सबसे अधिक मारामारी है। एक पद के लिए 13 दावेदार मैदान में हैं। संजीव कुमार मिश्रा, मनोहर प्रसाद सिंह, पुरुषोत्तम कुमार दास, मणिकांत मिश्रा, जयशंकर प्रसाद सिंह, विनोद कुमार, राकेश कुमार सिन्हा, राम संदेश राय, राजेश कुमार मिश्रा, राजकुमार राजेश, प्रेम कुमार पासवान, सरोज कुमार और राजीव कुमार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। संयुक्त सचिव : 3 पद सुरेंद्र कुमार चौबे, तपेश्वर शर्मा, हरि मोहन मिश्रा, राकेश रंजन, इंदिरा कुमारी, दीपक कुमार सिंह उर्फ चौहान, नलिन कुमार, जितेंद्र कुमार, पूनम कुमारी, डॉ. राजा राम राय, संजीव कुमार मिश्रा उर्फ गीता वाले बाबा, रंजना श्रीवास्तव, संध्या सिंह, विकास कुमार झा और सुजीत कुमार। कार्यकारिणी व निगरानी समिति कार्यकारिणी सदस्य के 7 पदों के लिए सबसे लंबी सूची 19 उम्मीदवारों की है। वहीं निगरानी समिति के 3 पदों के लिए 5 दावेदार और ऑडिटर के 2 पदों के लिए डॉ. मनोज कुमार एवं संजय कुमार के बीच चुनावी जंग होगी।


