4 साल की मासूम बेटी का घोंटा गला, घर में दफनाया शव

Date:

4 साल की मासूम बेटी का घोंटा गला, घर में दफनाया शव

Saraikela Crime News, सरायकेला (हिमांशु गोप): सरायकेला जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत घोड़ानेगी स्थित चांडिल डैम कॉलोनी (जगजीवन कॉलोनी) से एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां एक मां पर अपनी ही 4 वर्षीय मासूम बेटी की हत्या करने का आरोप है. घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है.

घर में अकेले होने पर वारदात

जानकारी के अनुसार रविवार शाम लक्ष्मी कुमारी अपनी बेटी रीति कुमारी के साथ घर पर थी, जबकि उसका पति सोनाराम लोहार बाहर गया हुआ था. इसी दौरान आरोपी मां ने कथित रूप से बच्ची का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. घटना के पीछे के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है.

हत्या के बाद रची लापता होने की कहानी

वारदात को छिपाने के लिए आरोपी महिला ने पहले बच्ची के शव को घर के अंदर जमीन में दफना दिया और लोगों को बताया कि उसकी बेटी लापता हो गयी है. सूचना मिलने पर पुलिस और ग्रामीणों ने बच्ची की तलाश शुरू की. लेकिन पुलिस की गतिविधियों से घबराकर आरोपी ने शव को बाहर निकालकर आंगन में रख दिया और मौके से फरार हो गयी.

Also Read: झारखंड में चैती छठ की धूम: खरना के साथ शुरू हुआ महाव्रत, कल अस्ताचलगामी सूर्य को दिया जायेगा पहला अर्घ

परिजनों ने दर्ज कराई शिकायत, पुलिस ने किया गिरफ्तार

जब परिजन घर पहुंचे तो बच्ची का शव आंगन में पड़ा मिला और मां गायब थी. इसके बाद पूरी रात उसकी तलाश की गयी. सोमवार सुबह गांव के बाहर आरोपी महिला को पकड़ लिया गया. मृत बच्ची के पिता ने चांडिल थाना में अपनी पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया.

पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज

थाना प्रभारी दिलशन बिरुआ ने बताया कि आरोपी महिला को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. वहीं, बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेजा गया है. रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा.

इलाके में मातम, हर कोई स्तब्ध

इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है. लोग इस घटना से स्तब्ध हैं और इसे लेकर गहरा आक्रोश भी देखा जा रहा है. पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है.

Also Read: रामनवमी पर धनबाद में ‘कमांडो’ पहरा! पुलिस ने दंगाइयों को धूल चटाने के लिए किया दमदार रिहर्सल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp