4.1 किमी लंबा फोरलेन एप्रोच पथ होगा तैयार, सुल्तानगंज से उत्तर बिहार जाना होगा अब और आसान

Date:

4.1 किमी लंबा फोरलेन एप्रोच पथ होगा तैयार, सुल्तानगंज से उत्तर बिहार जाना होगा अब और आसान

Bihar Infrastructure Development: बिहार में बन रहे सुलतानगंज-अगुवानी गंगा ब्रिज प्रोजेक्ट एप्रोच पथ के निर्माण में जो रुकावटें आ रही थीं, वो अब काफी हद तक खत्म हो गई हैं और काम तेजी से आगे बढ़ रहा है. प्रोजेक्ट मैनेजर मृत्युंजय प्रताप राव ने बताया कि एप्रोच रोड में बाधा बने 12 परिवारों को 11 मार्च को मुआवजा दे दिया गया है. इसके बाद अब घर हटाने का काम शुरू हो चुका है. कुछ घर हटाए जा चुके हैं और बाकी को भी जल्द हटाया जा रहा है. इससे निर्माण में तेजी आई है.

प्रोजेक्ट पर क्या अपडेट

इसके अलावा वन विभाग ने भी करीब 40 पेड़ों की कटाई और 70 पेड़ों को दूसरी जगह शिफ्ट करने की मंजूरी दे दी है. बिजली विभाग ने 80 पोल को हटाकर दूसरी जगह लगाने का काम पूरा कर लिया है. एप्रोच पथ पर मिट्टी भराव का काम अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है. यह एप्रोच पथ करीब 4.1 किलोमीटर लंबा और 28 मीटर चौड़ा फोरलेन बनाया जा रहा है. इसमें से लगभग 3.8 किलोमीटर हिस्से में मिट्टी भराव पूरा हो चुका है और अब सड़क पर अलकतरा का काम तेजी से चल रहा है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

क्या- क्या फायदा होगा

रेलवे लाइन वाले हिस्से में अभी गर्डर लॉन्चिंग के लिए रेलवे की अनुमति का इंतजार है. जैसे ही मंजूरी मिलेगी, वहां का काम भी तेजी से पूरा किया जाएगा. निर्माण एजेंसी का कहना है कि अगर इसी रफ्तार से काम चलता रहा, तो अगले दो साल में इस ब्रिज पर गाड़ियों की आवाजाही शुरू हो सकती है. गंगा नदी में पुल के पिलर यानी पाया संख्या 10, 11 और 12 पर भी तेजी से काम चल रहा है.

इस परियोजना के पूरा होने के बाद सुलतानगंज और उत्तर बिहार के बीच कनेक्टिविटी काफी मजबूत हो जाएगी. इससे व्यापार, यात्रा और इलाके के विकास को नई गति मिलेगी. सरकार भी इस प्रोजेक्ट को लेकर सख्त है. अधिकारियों ने 2026 तक एप्रोच पथ और 2027 तक पूरे पुल का काम पूरा करने का लक्ष्य तय किया है.

इसे भी पढ़ें: नीतीश कुमार के करीबी रहे केसी त्यागी रालोद में शामिल हुए, निभाएंगे नई भूमिका

29 मार्च तक बिहार में आंधी-तूफान का साया, मौसम विभाग का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल

पटना के बाद अब गया की बारी, फल्गु नदी के किनारे बनेगा 16 किमी लंबा मरीन ड्राइव, मंत्री ने किया ऐलान

The post 4.1 किमी लंबा फोरलेन एप्रोच पथ होगा तैयार, सुल्तानगंज से उत्तर बिहार जाना होगा अब और आसान appeared first on Prabhat Khabar.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सूचना आयुक्त और लोकायुक्त चयन के लिए 25 को बैठक

राज्य में मुख्य सूचना आयुक्त, सूचना आयुक्त और लोकायुक्त...

Savannah Guthrie’s family renews appeal for help finding missing mother Nancy

Since their mother's disappearance, Savannah Guthrie and her siblings...

Australia and New Zealand to play four Tests in four weeks, pacers in for a stern challenge

Australia are gearing up for a gruelling 11 months...
Join Us WhatsApp