40 हजार घूस लेते प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी गिरफ्तार:रजिस्टर में साइन करने के लिए डीलर से मांगी थी रिश्वत, रंगे हाथ पकड़े गए

Date:


साहिबगंज में गुरुवार को झारखंड एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की दुमका प्रक्षेत्र टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। एसीबी ने बरहड़वा प्रखंड के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी नंदन कुमार को 40 हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, नंदन कुमार ने आलमगीर आलम नामक डीलर से रजिस्टर में हस्ताक्षर करने के एवज में रिश्वत की मांग की थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत एसीबी से की थी। शिकायत के आधार पर टीम ने योजना बनाकर कार्रवाई की। पूर्व निर्धारित प्लान के तहत एसीबी की टीम सादे लिबास में बरहड़वा प्रखंड पहुंची और पीड़ित के माध्यम से जैसे ही 40 हजार रुपए दिए गए, नंदन कुमार को रंगेहाथ पकड़ लिया गया। गिरफ्तारी के बाद टीम आरोपी को अपने साथ दुमका ले गई। नंदन कुमार की यह पहली पोस्टिंग थी
इस कार्रवाई की खबर फैलते ही प्रखंड कार्यालय में हड़कंप मच गया। एसीबी टीम ने स्थानीय थाना को भी मामले की जानकारी दी। बताया जा रहा है कि नंदन कुमार की यह पहली पोस्टिंग थी। हाल ही में झारखंड सरकार द्वारा उनकी नियुक्ति कर जिले में पदस्थापित किया गया था। गौरतलब है कि इससे पहले भी जिले में एसीबी की कई कार्रवाई हो चुकी हैं। बरहेट प्रखंड के एक मुखिया को भी घूस लेते गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था, जबकि तीन साल पूर्व मत्स्य विभाग के एक कर्मी को भी रिश्वत लेते पकड़ा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp