47 साल की रानी मुखर्जी इस देसी चीज से रखती हैं स्किन और बालों का ख्याल, खुद बताया

Date:

47 साल की रानी मुखर्जी इस देसी चीज से रखती हैं स्किन और बालों का ख्याल, खुद बताया

रानी मुखर्जी स्किन का राजImage Credit source: rani_mukherjii/Instagram

बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी एक्टिंग के साथ ही खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं. इस वक्त एक्ट्रेस अपनी लेटेस्ट फिल्म मर्दानी 3 को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफस्टाइल से जुड़ी कुछ जरूरी बातें भी बताई हैं, जिसमें उन्होंने अपने खूबसूरत स्किन और बालों का राज भी खोला है. रानी की उम्र 47 साल है. लेकिन आज भी एक्ट्रेस काफी जवां नजर आती हैं. रानी की स्किन काफी ग्लोइंग और बेदाग है. सिर्फ चेहरा ही नहीं उनके बाल भी काले और घने हैं.

ऐसे में फैंस जानना चाहते हैं कि रानी की चमकदार स्किन और घने बालों का राज क्या है? वैसे तो लोगों को लगता है कि एक्ट्रेस अपनी स्किन के लिए महंगे ट्रीटमेंट लेती होंगी. लेकिन ऐसा नहीं है. रानी ने खुद बताया है कि, वो स्किन और बालों के लिए एक देसी चीज का इस्तेमाल करती हैं. चलिए जानते हैं उसके बारे में.

ये भी पढ़ें: केमिकल वाली अदरक को कैसे पहचानें? ये रहे आसान और कारगर तरीके

रानी की स्किन और बालों का क्या है राज?

रानी मुखर्जी ने हाल ही में एक निजी चैनल को दिए एक इंटरव्यू में अपनी ग्लोइंग स्किन और घने बालों का राज बताया. एक्ट्रेस बताती हैं कि, वो केमिकल और महंगे ट्रीटमेंट से ज्यादा देसी चीज पर भरोसा करती हैं, जो है नारियल का तेल. जी हैं, रानी मुखर्जी अपनी ब्यूटी को निखारने के लिए नारियल तेल का सबसे ज्यादा इस्तेमाल करती हैं. रानी ने बताया कि, वो स्किन और बाल ही नहीं बल्कि खाना बनाने के लिए भी नारियल तेल पर भरोसा करती हैं. ये उनका फेवरेट है और मैजिक रिजीम की तरह काम करता है.

हर किसी की स्किन टाइप अलग

हालांकि, रानी मानती हैं कि हर किसी की स्किन टाइप और इंवार्मेंट अलग -अलग होता है. ऐसे में ये कह देना कि हर किसी के लिए नारियल तेल उपयोगी साबित होगा, गलत है. एक्ट्रेस ने बताया कि, वो मुंबई के जुहू में पली-बढ़ी हैं, जो एक कोस्टल एरिया है. कोस्टल एरिया वाले लोगों की स्किन के लिए नारियल तेल यूजफुल है.

Rani Mukharjee

नारियल तेल के न्यूट्रिशन

2018 में जर्नल ऑफ ट्रेडिशनल एंड कॉम्प्लिमेंट्री मेडिसिन में छपी एक स्टडी के मुताबिक, नारियल तेल पोषक तत्वों का खजाना होता है. इसमें एंटी-इंफ्लामेटरी गुण पाए जाते हैं, जो स्किन की इंफ्लामेशन को कम करने में मदद करते हैं. इसके अलावा अगर किसी की स्किन काफी ड्राई रहती है तो ये त्वचा को अंदर से नमी पहुंचाता है. बालों की बात की जाए तो, नारियल प्राकृतिक और बेहतरीन कंडीशनर है, जो रूखे, बेजान और उलझे बालों को नमी (moisturize) देकर मुलायम व चमकदार बनाता है. इसमें मौजूद लॉरिक एसिड और अन्य पोषक तत्व बालों की जड़ों को पोषण देकर मजबूती देता है, डैंड्रफ दूर करता हैं और बालों के टूटने व झड़ने की समस्या भी कम होती है.

ये भी पढ़ें: Valentines Day Makeup Tips: वैलेंटाइन डेट पर लगेंगी बला की खूबसूरत, इन मेकअप को करें ट्राई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Love Jihad :Chhattisgarh में लव जिहाद का मामला, राजा अंसारी नाम के शख़्स ने राजा महंत बनकर की शादी

होमवीडियोStatesLove Jihad :Chhattisgarh में लव जिहाद का मामला, राजा...

Post-Sophie Devine era begins as New Zealand appoints a new all-format captain

New Zealand have announced a new all-format captain...

Iran must abandon enriched uranium and not produce more, Netanyahu says

The Israeli PM's comments come ahead of Iran-US talks...
Join Us WhatsApp