48वीं वाहिनी SSB ने वॉलीबॉल कॉम्पटीशन का किया शुभारंभ:मधुबनी में शहीद सिकंदर यादव की याद में 11 मार्च तक चलेगा कार्यक्रम

Date:


मधुबनी के इंडो-नेपाल बॉर्डर पर तैनात 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने शहीद मुख्य आरक्षी सिकंदर यादव की स्मृति में वॉलीबॉल प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ किया। यह प्रतियोगिता सोमवार को सीमा चौकी खौना में शुरू हुई और 11 मार्च तक आयोजित की जाएगी। इसमें सीमावर्ती क्षेत्र की विभिन्न टीमें उत्साहपूर्वक भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन द्वितीय-कमान अधिकारी हरेन्द्र सिंह ने किया। इस अवसर पर उन्होंने शहीद मुख्य आरक्षी सिकंदर यादव के साहस, कर्तव्यनिष्ठा और देश के प्रति उनके सर्वोच्च बलिदान को श्रद्धापूर्वक नमन किया। सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को अनुशासन, टीम भावना और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देते हैं। ”बलिदान हम सभी के लिए गर्व और प्रेरणा का स्रोत” कमांडेंट गोविंद सिंह भंडारी ने अपने संदेश में कहा कि शहीद मुख्य आरक्षी सिकंदर यादव का बलिदान हम सभी के लिए गर्व और प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने बताया कि सशस्त्र सीमा बल न केवल देश की सीमाओं की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है, बल्कि सीमावर्ती क्षेत्रों के युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने के लिए भी निरंतर प्रयासरत रहता है। भंडारी ने यह भी कहा कि इस प्रकार के आयोजन सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों और सुरक्षा बलों के बीच आपसी विश्वास, सहयोग और भाईचारे को भी सुदृढ़ करते हैं। युवाओं को खेल के माध्यम से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण प्रयास कार्यक्रम के दौरान उप-कमांडेंट (नोडल अधिकारी) विवेक ओझा ने स्वागत संबोधन में उपस्थित सभी अतिथियों, खिलाड़ियों और ग्रामीणों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता शहीद की स्मृति को सम्मान देने के साथ-साथ युवाओं को खेल के माध्यम से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। इस अवसर पर सहायक कमांडेंट पारस राठी सहित सशस्त्र सीमा बल के अधिकारी, जवान तथा सीमावर्ती क्षेत्र के ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के अंतर्गत खेले गए पहले मैच में एसएसबी जयनगर और देवधा टीम (समवाय जानकीनगर के कार्यक्षेत्र से) के बीच मुकाबला हुआ। इस मैच में एसएसबी जयनगर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 25-18 एवं 25-21 के स्कोर से जीत दर्ज की। दूसरा मैच आर्या कुमार पुस्तकालय, जयनगर एवं उशराही टीम (समवाय कमला के कार्यक्षेत्र से) के मध्य खेला गया। इसमें आर्या कुमार पुस्तकालय जयनगर की टीम ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए 25-22 एवं 25-21 के स्कोर से विजय प्राप्त की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp