8KM दूरी, 7 स्टेशन, सिर्फ 15 मिनट में पहुंचें… कानपुर सेंट्रल से नौबस्ता तक मेट्रो का सफल ट्रायल रन

Date:

8KM दूरी, 7 स्टेशन, सिर्फ 15 मिनट में पहुंचें... कानपुर सेंट्रल से नौबस्ता तक मेट्रो का सफल ट्रायल रन

कानपुर मेट्रो

उत्तर प्रदेश के कानपुर सेंट्रल से नौबस्ता तक मेट्रो का ट्रायल रन पूरा हो गया है. इस रूट पर मेट्रो ट्रेन के संचालन के लिए अब एक बार उत्तर प्रदेश मेट्रो कॉर्पोरेशन (UPMRC) की टीम के साथ इंटरनेशनल टीम भी निरीक्षण करेगी. इस रूट पर मेट्रो के चलने से करीब 10 लाख की आबादी को फायदा मिलेगा. कानपुर सेंट्रल से नौबस्ता तक जहां पहले सफर करने में 40 मिनट का समय लगता था, अब यह दूरी महज 20 मिनट से कम की रह जाएगी.

बुधवार सुबह 11 बजे से कानपुर मेट्रो के 8 किलोमीटर लंब नए ट्रक का ट्रायल संचालन पूरा हुआ. यह ट्रायल पूरे 4 घंटे तक चला. इस दौरान UP मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार के नेतृत्व में मेट्रो अधिकारियों और कर्मचारियों की एक टीम कानपुर सेंट्रल मेट्रो स्टेशन से से नौबस्ता स्टेशन तक के लिए रवाना हुई. ट्रायल के दौरान MD सुशील कुमार ने विभिन्न तरह की तकनीक और संचालन संबंधी व्यवस्था की जानकारी ली.

इंटरनेशनल टीम भी करेगी मेट्रो का निरीक्षण

यह ट्रायल रन सफलतापूर्वक पूरा हो गया है. अब UPMRC टीम के साथ-साथ इंटरनेशनल टीम मेट्रो का निरीक्षण करेगी. कानपुर मेट्रो के कॉरिडोर-1 के अंतिम चरण में तहत बनाए गए सेंट्रल स्टेशन से नौबस्ता का रूट का कुल 8 किलोमीटर लंबा है. इसका 5 किलोमीटर का हिस्सा एलिवेटेड और 3 किलोमीटर का हिस्सा अंडरग्राउंड है. इस रूट पर 7 स्टेशनों का निर्माण किया गया है. इनमें झकरकटी, ट्रांसपोर्ट नगर (अंडरग्राउंड), बारादेवी, किदवई नगर, बसंत विहार, बौद्ध नगर और नौबस्ता स्टेशन शामिल हैं.

15 मिनट में पूरा होगा सफर

नौबस्ता जैसे व्यस्तम इलाके में मेट्रो का संचालन शुरू हो जाने के बाद जाम और प्रदूषण जैसी समस्या में काफी सुधार आएगा. अभी सड़क मार्ग से कानपुर सेंट्रल से नौबस्ता के बीच सफर पूरा करने में करीब 40 मिनट का समय लगता है, लेकिन UPMRC का दावा है कि मेट्रो के शुरू हो जाने के बाद यह दूसरी महज 15 मिनट की रह जाएगी. इससे न सिर्फ लोगों का समय बचेगा, बल्कि पैसों की भी बचत होगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Socialist Emmanuel Gregoire wins Paris mayoral race | Elections News

Gregoire headed a list uniting the traditional left, the...

सभी धर्मग्रंथों में अहिंसा, सत्य, समन्वय एवं भाईचारे का ही संदेश निहित है: उपायुक्त

सर्व धर्म सम्मेलन भव्यता के साथ संपन्न सिमडेगा. जूनियर कैम्ब्रिज...

AI to deploy more pilots for Dreamliners on West route – The Times of India

NEW DELHI: With airspace restrictions to the...
Join Us WhatsApp