Thursday, June 11, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पारिवारिक विवाद में बुजुर्ग ने खुद को लगाई आग, मौत:पेट्रोल लेकर पहुंचे थे तालाब के पास, युवक ने बुझाई आग; इलाज के दौरान तोड़ा दम


जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर पारिवारिक विवाद से परेशान एक बुजुर्ग ने खुद को आग लगा ली। इस घटना में बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों और एक युवक की सूझबूझ से शरीर में लगी आग को बुझाया गया। हालांकि वे गंभीर रूप से झुलस गए थे और अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था। यह घटना धातकीडीह तालाब के पास हुई। धातकीडीह ए ब्लॉक निवासी सत्तार खान दोपहर में पेट्रोल लेकर तालाब के पास पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उन्होंने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया इसी दौरान तालाब के पास वाहन धोने का काम करने वाले मो. इस्लाम ने तुरंत कार्रवाई की। उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया और गंभीर रूप से झुलसे बुजुर्ग को सुरक्षित बाहर निकाला गया। शरीर काफी हद तक झुलस गया था घटना की सूचना मिलते ही बिष्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायल बुजुर्ग को तत्काल टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) भेजा गया। यहां से उन्हें एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, सत्तार खान लंबे समय से पारिवारिक विवाद के कारण मानसिक तनाव में थे। पुलिस ने घटनास्थल से जले हुए कपड़े और अन्य अवशेष बरामद किए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है ताकि आत्मदाह के प्रयास के पीछे की परिस्थितियों का पता लगाया जा सके।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles