Thursday, June 11, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव:सुबह ग्रामीणों ने देखा शव, पुलिस को दी सूचना, मौत के कारणों पर सस्पेंस


धनबाद जिले के मनियाडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत जाताखुंटी पंचायत में गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। यह घटना सरकारी डिग्री कॉलेज के पीछे स्थित जंगल की है। जहां स्थानीय लोगों की नजर सबसे पहले शव पर पड़ी। सुबह-सुबह जंगल की ओर गए ग्रामीणों ने जैसे ही पेड़ से लटका शव देखा, इलाके में खबर तेजी से फैल गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत मनियाडीह थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। बजरंगी सिंह के रूप में हुई पहचान पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पेड़ से नीचे उतरवाया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक की पहचान 26 वर्षीय बजरंगी सिंह के रूप में की गई है। हालांकि, युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आ पाया है। घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों के बीच इस घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कुछ लोग इसे आत्महत्या का मामला मान रहे हैं, जबकि कई ग्रामीणों ने हत्या की आशंका भी जताई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार मनियाडीह थाना पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। साथ ही, पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि यदि मामला संदिग्ध पाया गया, तो आगे की कार्रवाई उसी आधार पर की जाएगी। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles