रांची|पहाड़ी मंदिर के निकट स्थित दिव्यदेशम् लक्ष्मी वेंकटेश्वर मंदिर (तिरुपति बालाजी) में 11 जून को अधिक ज्येष्ठ कृष्णपक्ष की पुरुषोत्तमी-कामदा एकादशी व्रत के अवसर पर उद्यास्तमन सेवा आयोजित होगी। मंदिर प्रबंधन के अनुसार इस दौरान महाभिषेक सहित कई अनुष्ठान संपन्न कराए जाएंगे। ब्रह्म मुहूर्त में नित्याराधन के बाद महाभिषेक होगा, फिर शृंगार, महाआरती, नैवेद्य भोग और महास्तुति की प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी। इसके बाद गोपुरम द्वार खोला जाएगा।


