Saturday, June 13, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

क्रिटिकल केयर भवन का 2026 में लोगों को नहीं मिलेगा लाभ, 2027 में होगा पूरा


भास्कर न्यूज|लोहरदगा लोहरदगा जिले में सदर अस्पताल का अपना नया भवन होना फिर इस वर्ष भी सपना ही रहा जाएगा। वर्ष 2025 के मार्च अप्रैल तक भवन बनकर तैयार हो जाने की बात थी। जिसका लाभ लोगों को वर्ष 2025 से ही मिलना भी प्रारंभ हो जाना था। परंतु लोहरदगा की आम जनता के लिए यह 2026 की सबसे बड़ी उम्मीद थी। परंतु या उम्मीद धीमी कार्य होने की वजह से फिर इस वर्ष भी पूरी नहीं हो सकेगी। अब 2027 तक इसे पूर्ण किए जाने की बात कही जा रही है। यहां 100 शैय्या वाले भवन में तमाम अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ-साथ एक ही परिसर में आउटडोर, इंडोर, चिकित्सक आवास, चिकित्साकर्मी आवास, विभिन्न विभागों के कार्यालय, सीएस आवास, जांच घर, शल्य चिकित्सा कक्ष, स्टोर रुम सहित अन्य तमाम सुविधाएं होंगी। इसका कार्य भवन निर्माण निगम विभाग द्वारा 52 करोड़ की लागत से राज कंस्ट्रक्शन गढ़वा द्वारा किया जा रहा है। सदर प्रखंड के शहरी क्षेत्र और ग्रामीण क्षेत्र के सीमावर्ती जुरिया रोड़ में 4.63 एकड़ में अस्पताल भवन और चिकित्सक चिकित्साकर्मियों का आवास भी बनाया जा रहा है। क्रिटिकल केयर के नाम से जाना जाने वाला नया सदर अस्पताल भवन लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी से कम नहीं है। परंतु इस वर्ष भी यह खुशखबरी नहीं मिल सकी। वर्तमान अस्पताल रेफरल अस्पताल की है: भूमिका में जुरिया रोड़ में प्लाट संख्या 391, 3920 390, 380, 386, 388, 389 में सदर अस्पताल भवन का निर्माण चल रहा है। जिले की आबादी बढ़ने के साथ ही यहां पर नए सदर अस्पताल भवन के निर्माण की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। लोहरदगा सदर अस्पताल अपनी कमियों के कारण ही अब तक रेफरल अस्पताल की भूमिका में ही सीमित रह गया था।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles