Saturday, June 13, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गौ सम्मान आह्वान पर हस्ताक्षर अभियान शुरू


पत्थलगडा | विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार चतरा के निर्देश में कानूनी सहायता केंद्र पत्थलगडा द्वारा नावाडीह पंचायत के अंबाडीह में जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। पीएलवी मुनीलाल दांगी, रविन्द्र कुमार एवं उमेश प्रसाद ने ग्रामीणों को बाल श्रम से संबंधित कानूनी प्रावधानों, बाल अधिकारों तथा शिक्षा के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बाल श्रम कानूनन अपराध है और प्रत्येक बच्चे को शिक्षा व सुरक्षित भविष्य का अधिकार है। ग्रामीणों से बच्चों को विद्यालय भेजने तथा बाल श्रम या बाल शोषण की सूचना संबंधित विभाग या कानूनी सहायता केंद्र को देने की अपील की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। इटखोरी| मां भद्रकाली मंदिर परिसर से शुक्रवार को गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया। इसे लेकर पूरे जिले में 5 लाख लोगों का हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान गौ भक्तों के सौजन्य से गौ सम्मान के लिए शुरूआत किया गया है। अभियान का नेतृत्व कर रहे आचार्य गंगाधर शास्त्री ने कहा कि मां भद्रकाली मंदिर प्रांगण से गौ भक्तों ने गौ सम्मान के लिए दूसरे फैज में इस अभियान का शुभारंभ किया गया है। उन्होंने कहा कि पूरे भारतवर्ष के 37 प्रांतों में यह हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी 27 जुलाई को राम नाम का हरि कीर्तन करते हुए गौ माता एवं नंदी महाराज की अध्यक्षता में गौ माता को राष्ट्रीय माता की दर्जा देने के लिए भारत एवं राज्य सरकार के नाम से जिले के उपायुक्त के माध्यम से ज्ञापन सौंपा जाएगा। ज्ञापन में कहा गया है कि जब तक गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा नहीं मिलता है, तब तक यह अभियान चलता रहेगा। इटखोरी में गौ सेवक निर्भय पांडेय के नेतृत्व में यह अभियान चलाया जा रहा है। मौके पर गौ सम्मान आह्वान अभियान एवं गौ रक्षा दल के सदस्य तथा भाजपा जिला महामंत्री मृत्युंजय सिंह, भाजपा इटखोरी मंडल महामंत्री शक्ति सिंह, भाजपा नेता सतीश सिंह और बैजनाथ यादव व हन्नी गुप्ता समेत बड़ी संख्या में गौ सेवक मौजूद थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles