समस्तीपुर के विद्यापति नगर में घर में सो रही मां-बेटे की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना बढ़ौना पंचायत के चतरा गांव की है। मृतका की पहचान कन्हैया पासवान की पत्नी रंगीला देवी (24 वर्ष) और उसके बेटे 6 साल के रतन कुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना के बाद शनिवार सुबह पुलिस गांव में पहुंची और मृतक के परिजन से जानकारी ली। पंचनामा तैयार कर मां-बेटे की लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। स्टैंड फैन गिरा, तार टूटने के बाद फैला करंट चतरा वार्ड-15 गांव के रहने वाले कन्हैया पासवान ने कमरे में गर्मी से बचने के लिए स्टैंड फैन लगाया था। रंगीला देवी अपने बेटे के साथ सो रही थी। देर रात अचानक स्टैंड फैन मां-बेटे के शरीर पर गिर गया। पंखे के गिरने के कारण तार टूट गया, जो स्टैंड फैन से दोबारा टच हो गया। इससे फैन में करंट आ गया, जिसकी चपेट में आकर मां-बेटे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
समस्तीपुर में करंट लगने से मां-बेटे की मौत:सोने के दौरान गिरा स्टैंड फैन, तार टूटने के बाद फैला करंट; मौके पर गई दोनों की जान