Saturday, June 13, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

किशनगंज में हाईवे की जमीन बुलडोजर से खाली कराई गई:SDM और SDPO की मौजूदगी में कार्रवाई, लोग बोले- अतिक्रमण से दुर्घटनाएं हो रही थीं


किशनगंज जिले के नगर पंचायत बहादुरगंज शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। शनिवार को बहादुरगंज के एलआरपी चौक पर बुलडोजर चलाकर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) की अतिक्रमित जमीन को खाली कराया गया। यह अभियान अनुमंडल पदाधिकारी अनिकेत कुमार और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 खुसरु सिराज के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस कार्रवाई के दौरान मौके पर सैकड़ों पुलिसकर्मी और अधिकारी तैनात थे। प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को पहले ही नोटिस जारी कर सामान हटाने का निर्देश दिया था। नोटिस के बावजूद कब्जा नहीं हटाने पर बुलडोजर का इस्तेमाल कर अस्थायी निर्माण, ठेले, खोमचे और दुकानों को हटाया गया। अतिक्रमण के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही थीं
अनुमंडल पदाधिकारी अनिकेत कुमार ने बताया कि सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर अतिक्रमण के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही थीं। यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि इसी तरह का अतिक्रमण हटाओ अभियान नगर पंचायत बहादुरगंज के झांसी रानी चौक और अली हुसैन चौक पर भी चलाया जाए। उनका कहना है कि इन दोनों स्थानों पर रोजाना 2-4 घंटे तक भीषण जाम लगता है, जिससे स्कूली बच्चों, मरीजों और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थायी समाधान के लिए ठोस कदम उठाने का आग्रह
लोगों ने नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि वशीकुर रहमान और नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी अमित कुमार से इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए ठोस कदम उठाने का आग्रह किया है। प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि आने वाले दिनों में शहर के अन्य अतिक्रमित स्थानों पर भी इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles