Sunday, June 14, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पटना के 19 सार्वजनिक शौचालयों का संचालन करेगा सुलभ इंटरनेशनल:रख-रखाव के लिए हर महीने ₹44000 भुगतान करेगी निगम, तीन साल के लिए MoU साइन


पटना नगर निगम द्वारा निर्मित 19 आधुनिक सार्वजनिक शौचालयों का संचालन, मैनेजमेंट और रख-रखाव अब सुलभ इंटरनेशनल करेगी। पटना नगर निगम ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सुलभ इंटरनेशनल सोशल सर्विस ऑर्गनाइजेशन के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किया है। इस मौके पर मेयर सीता साहू, डिप्टी मेयर रेशमी चंद्रवंशी और सशक्त स्थायी समिति के सदस्य मौजूद थे। हर महीने ₹44,000 भुगतान करेगा निगम इस समझौते के तहत आम नागरिकों को इन सार्वजनिक शौचालयों की सुविधा पूरी तरह फ्री में उपलब्ध कराई जाएगी। नागरिकों से किसी प्रकार का उपयोग शुल्क नहीं लिया जाएगा। पटना नगर निगम और सुलभ इंटरनेशनल के बीच यह समझौता आगामी तीन वर्षों की अवधि के लिए किया गया है। समझौते के मुताबिक, निगम द्वारा प्रत्येक शौचालय के संचालन और रख-रखाव के लिए सुलभ इंटरनेशनल को प्रति माह 44,000 रुपये का भुगतान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त संबंधित शौचालयों का बिजली बिल भी नगर निगम द्वारा ही दिया जाएगा। हैंड ओवर हुए सार्वजनिक शौचालयों की सूची बांकीपुर प्रमंडल नूतन राजधानी प्रमंडल पाटलिपुत्र प्रमंडल कंकड़बाग प्रमंडल पटना सिटी प्रमंडल सुबह 5:00 बजे से रात 10:00 बजे तक होगा संचालित इन शौचालयों के संचालन का समय भी निर्धारित किया गया है। मार्च से सितंबर तक सभी शौचालय प्रतिदिन सुबह 5:00 बजे से रात 10:00 बजे तक संचालित होंगे, जबकि अक्टूबर से फरवरी तक इनका संचालन सुबह 6:00 बजे से रात 9:00 बजे तक किया जाएगा। वहीं, यात्रियों और आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पटना जंक्शन गोलंबर के निकट स्थित सार्वजनिक शौचालय का संचालन 24 घंटे और सातों दिन (24×7) किया जाएगा। स्वच्छ पटना और स्वस्थ पटना का लक्ष्य होगा मजबूत- मेयर इस अवसर पर मेयर सीता साहू ने कहा कि, ‘स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं का विस्तार पटना नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। सुलभ इंटरनेशनल जैसे अनुभवी संगठन के सहयोग से शहर में सार्वजनिक शौचालयों के बेहतर संचालन एवं रख-रखाव को सुनिश्चित किया जा सकेगा। इससे स्वच्छ पटना और स्वस्थ पटना के लक्ष्य को और मजबूती मिलेगी।’ वहीं, डिप्टी मेयर रेशमी चंद्रवंशी ने कहा कि, ‘यह पहल न केवल नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करेगी, बल्कि शहर में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छ वातावरण बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।’

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles