केंद्रीय चयन परिषद द्वारा आयोजित सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा रविवार को कटिहार जिले में कड़ी सुरक्षा के बीच हो रही है। जिले के 25 परीक्षा केंद्रों पर कुल 36,000 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षा केंद्रों पर सुबह 8 बजे से अभ्यर्थियों का प्रवेश शुरू हो गया। शहर के हरिशंकर नायक मध्य विद्यालय और 10+2 स्कूल परिसर में बने केंद्र पर केंद्र अधीक्षक उदय शंकर सिंह और मजिस्ट्रेट धीरेंद्र कुमार ने ड्यूटी पर तैनात सभी कर्मियों के आवश्यक दस्तावेज और मोबाइल उपकरण की जांच कर उन्हें जमा करवाया। हरिशंकर नायक मध्य विद्यालय केंद्र में 312 और हरिशंकर नायक 10+2 विद्यालय केंद्र में 384 अभ्यर्थी परीक्षा दे रहे हैं। दोनों केंद्रों पर कुल 696 परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। फोटो आईडी के बिना नहीं मिल रही एंट्री केंद्र अधीक्षक उदय शंकर सिंह ने माइकिंग के जरिए अभ्यर्थियों को केंद्रीय चयन परिषद द्वारा जारी दिशानिर्देश समझाए। बार-बार घोषणा की गई कि प्रवेश पत्र और वैध फोटो आईडी के बिना किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं मिलेगी। जूता पहनकर आए अभ्यर्थियों को मुख्य द्वार पर ही जूते उतारने पड़े। तीन स्तरीय फ्रिस्किंग के बाद ही उन्हें केंद्र के अंदर प्रवेश दिया गया। इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, ब्लूटूथ, घड़ी, पेन और पेंसिल जैसे सभी सामान प्रतिबंधित थे। केवल पारदर्शी पानी की बोतल ले जाने की अनुमति थी। सभी केंद्रों पर लगा जैमर परीक्षा को कदाचारमुक्त सुनिश्चित करने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे और जैमर लगाए गए हैं। केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू की गई है। प्रत्येक केंद्र पर स्टैटिक दंडाधिकारी, पुलिस बल और महिला बल तैनात हैं। उड़नदस्ता दल भी लगातार भ्रमण कर रहा है। विज्ञापन संख्या-03/2025 के तहत यह भर्ती परीक्षा दो दिनों तक आयोजित की जा रही है। पहला दिन 14 जून रविवार है।
कटिहार में सिपाही भर्ती परीक्षा आज, 36000 अभ्यर्थी हुए शामिल:एंट्री से पहले उतरवाए गए जूते, कर्मियों के मोबाइल जमा