लखीसराय रेलवे स्टेशन परिसर में शनिवार को एक युवक की बेरहमी से पिटाई की गई। 8 से 10 युवकों ने मिलकर एक अकेले युवक पर हमला किया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें हमलावर युवक को पीटते हुए साफ देखे जा सकते हैं। यह घटना स्टेशन के वाहन पार्किंग परिसर में दो युवकों के बीच हुए मामूली विवाद से शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि पीड़ित युवक खुद को बचाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन हमलावर लगातार उस पर हमला करते रहे। इस दौरान स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई। कुछ लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन तब तक युवक को काफी चोटें आ चुकी थीं। युवकों की पहचान करने में जुटी पुलिस घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मारपीट में शामिल युवकों की पहचान करने में जुटी हुई है। फिलहाल विवाद का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि लखीसराय रेलवे स्टेशन परिसर में इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। उनका आरोप है कि स्टेशन के आसपास सक्रिय असामाजिक तत्व अक्सर विवाद और मारपीट में शामिल होते हैं। करोड़ों रुपए की लागत से बने नए रेलवे स्टेशन भवन और परिसर में सुरक्षा व्यवस्था प्रभावी नहीं होने के कारण असामाजिक तत्वों का जमावड़ा बढ़ता जा रहा है। दिनदहाड़े हुई इस घटना ने रेलवे स्टेशन जैसे सार्वजनिक स्थल पर यात्रियों और आम लोगों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपितों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
स्टेशन परिसर में युवक को घेरकर की गई पिटाई:लखीसराय में आरोपितों की तलाश जारी, मारपीट का वीडियो वायरल